कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र… जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Sharadiya Navratri 2025: देवी मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आ रहा हैं. नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक चलने वाले इस पर्व में भक्त व्रत रखते हैं और घरों-मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान आदिशक्ति मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर निवास करती हैं और उनके भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है और सभी संकट दूर करती हैं.

कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र?

पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि सोमवार, 22 सितंबर 2025 से शुरू होंगे. प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को रात 1:23 बजे से प्रारंभ होगी और 23 सितंबर की देर रात तक रहेगी. उदय तिथि के आधार पर घट स्थापना 22 सितंबर को ही की जाएगी.

घट स्थापना का शुभ समय….

प्रातः काल मुहूर्त : सुबह 6:09 से 8:06 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त : 11:49 से दोपहर 12:38 बजे तक
लोग अपनी सुविधा के अनुसार इन दोनों ही मुहूर्त में घट स्थापना  कर सकते हैं.

विशेष योग….

इस बार नवरात्रि की शुरुआत शुक्ला और ब्रह्म योग में हो रही है. आचार्यो का मानना है कि इन योगों में पूजा-पाठ से मां दुर्गा की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है.

22 सितंबर 2025 का पंचांग

सूर्योदय : सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 06 बजकर 18 मिनट पर
चंद्रोदय : सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर
चंद्रास्त : शाम 06 बजकर 30 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04 बजकर 35 मिनट से 05 बजकर 22 मिनट तक
विजय मुहूर्त : दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से 03 बजकर 03 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 41 मिनट तक
निशिता मुहूर्त : रात्री 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *