मथुरा, उत्तर प्रदेश: मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति ने गुरुवार को कई बड़े फैसले लिए. हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अशोक कुमार अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर प्रबंधन के कई अधिकारी भी मौजूद थे. इस बैठक में कुल 9 अहम निर्णय लिए गए जिनमें सबसे बड़ा फैसला विप पर्ची से होने वाले दर्शन पर रोक लगाने का है.
दर्शन का समय बढ़ा…
समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर दर्शन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है. जहां गर्मी में दर्शन के लिए 3 घंटे अतिरिक्त समय मिल रहा था. इसी तरह सर्दियों में 2.5 घंटे का अतिरिक्त समय श्रद्धालुओं को दिया जाएगा.
लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा…
बैठक में यह भी तय किया गया कि बांके बिहारी मंदिर से अब लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी इससे वे श्रद्धालुओं भी घर बैठे दर्शन कर पाएंगे जो मंदिर आने में असक्षम है.
सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत…
मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. अब सुरक्षा का जिम्मा पूर्व सैनिकों या फिर किसी प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी को सौंपा जाएगा. साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और गार्ड के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. यदि वे अपनी जगह पर अनुपस्थित पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.