आपके विधायक फेल …तेज प्रताप यादव का भाई तेजस्वी पर हमला, सरकार को भी घेरा

Bihar: बिहार की राजनीति में लगातार सुर्खियों में रहने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपने अंदाज में बड़ा हमला बोल दिया है. आरजेडी छोड़ने के बाद वह लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के दौरे कर रहे है.

इसी बीच राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में राहत कार्य के दौरान लोगों से मिलते हुए अपने ही भाई पर तीखा हमला कर दिया. तेज प्रताप यादव ने वहां राहत सामग्री बांटते हुए लोगों से सीधा संवाद किया जहां एक महिला से बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया कि आपका विधायक आया या नहीं? तो महिला ने सीधे जवाब दिया नहीं .

इसी पर तंज करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि विधायक तो फेल है जनता को देखने तक नहीं आए . वह महिला के घर के अंदर तक गए और नुकसान का जायजा भी लिया. लोगों से बातचीत करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अधिकांश गांव बाढ़ से प्रभावित है, और सरकार की ओर से कोई ठोस मदद नहीं आ रही है उन्होंने मीडिया से भी बात करते हुए का हमें बांटना आता है हम बांट देंगे सरकार मदद नहीं कर पा रही है विधायक भी फेल होते हो रहे है.

इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेज प्रताप खुद ट्रैक्टर से बुरे उतार कर राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाते नजर आ रहे हैं, मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने यह भी कहा कि सांसद और विधायक सिर्फ नाम के लिए लेकिन असली मदद जनता तक नहीं पहुंच पा रही है.

मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने सरकार पर जमकर हमला किया उन्होंने कहा कि अधिकांश पंचायत बाढ़ से प्रभावित है लेकिन अब तक किसी तरह की सरकारी सहायता नहीं पहुंच रही है उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने उनसे अपनी समस्याएं बताई और भी खुद को रोक नहीं पाए उन्होंने जनता से अपील की कि वह एक जूट हो कर ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे जो सिर्फ वादे करती है लेकिन आपदा किस टाइम में गायब हो जाती है

. तेज प्रताप ने पलायन और बाढ़ की समस्या पर भी सरकार को गिरा उन्होंने कहा कि अगर यह सरकार नहीं बदलेगी तो बिहार से लगातार पलायन होता रहेगा और बाढ़ जैसी आपदाएं भी हर साल इसी तरह कर बरपाती रहेगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *