सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला..!! बिहार में चल रहा SIR रद्द हुआ तो देश भर में भी हो सकता है लागू..

SC on Bihar SIR: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि यदि बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की गैरकानूनी प्रक्रिया अपनाई, तो पूरा संशोधन अमान्य हो सकता है. अदालत ने यह भी कहा कि यह आदेश केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर में भी लागू किए जाएंगे.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चुनाव आयोग को संवैधानिक संस्था मानते हुए कानून और नियमों के पालन करने की सख्त हिदायत दी. अदालत ने साफ किया कि यदि आयोग गैरकानूनी काम करता है या निर्धारित प्रक्रिया से हटकर काम करता है, तो उसकी पूरी कवायद रद्द की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *