बिहार की राजधानी पटना में बवाल..!! दरोगा और सिपाही भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का सड़क पर हंगामा 

Patna, Bihar: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को दारोगा और पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए सीएम आवास घेराव करने निकले युवाओं को पुलिस ने डाक बंगला चौराहा पर रोक दिया. सड़क पर उतरे अभ्यर्थियों की मांग है कि बिहार पुलिस में दरोगा भर्ती की नई वैकेंसी जल्द से जल्द जारी हो.

प्रदर्शन कार्यों का कहना है कि आचार संहिता अगले 10 दिनों में लागू हो सकती है जिसके बाद नहीं भर्ती की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी.

इस आंदोलन में अभ्यर्थियों के साथ कई शिक्षक और छात्र नेता भी शामिल हुए हैं और समर्थन देकर आंदोलन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं.

हाल ही में बिहार पुलिस विभाग में दरोगा के 28 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक चली. हालांकि, अभ्यर्थियों की मांग बढ़ गई हैं. अब अभ्यर्थी 23600 पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *