तलाक के बाद ये क्या बोल गई Rise and Fall में धनाश्री वर्मा…!!

RISE & FALL: कभी युजवेंद्र चहल के साथ अपनी जोड़ी को लेकर चर्चा में रहने वाली कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस धनाश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रही है. ये उनका पहला शो है जिसमें उन्हें तलाक के बाद खुलकर अपनी बात कही है. इस शो के एक एपिसोड में धनाश्री ने साफ कहा कि वह अभी इस समय किसी भी रिश्ते के लिए तैयार नहीं है उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा कि वह इंडस्ट्री की फीमेल सलमान खान बनेंगी.

एक एपिसोड के दौरान नयन दीप रक्षित और पवन सिंह से बात करते वक्त धनाश्री ने बताया कि उन्होंने सपना देखा जिसमें वह DDLG का एक दृश्य में थी. पीले फूलों के खेतों में अपने सामने के दृश्य का आनंद ले रही थी, और फिर वह जाग गई और सोचा कि मैं क्या देख रही थी. तभी नयन दीप ने उनसे पूछा सपने में और कौन था आपके साथ शायद आप अपने जीवन में अपने राज को खोजने वाली है. धनाश्री ने कहा अब नहीं मैं अपने जीवन में किसी को नहीं चाहती मेरे रिश्ते में मैंने बहुत कुछ झेला है. मैं इस टाइम की फीमेल सलमान खान बनूंगी.

धनाश्री ने यह भी कहा कि उनके लिए तलाक आसान नहीं था. हर इंसान को अपनी इज्जत तो रखनी ही चाहिए आपको यह नहीं लगता कि एक महिला होकर मेरे पास कुछ कहने को नहीं है? लेकिन वह मेरे पति थे मैंने उनकी साथ शादी के दौरान भी एक सम्मान बनाकर रखा है, और अब भी एक सम्मान बनाकर रखूंगी क्योंकि उनसे मेरा रिश्ता था.

मेरा मानना है कि यदि आपको एक अच्छा व्यक्ति के रूप में दिखना है, तो आप अपने काम के जरिए दिखाइए क्योंकि किसी और को नीचा दिखाकर आप अपनी छवि साफ करने की कोशिश नहीं कर सकते..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *