Rohtas, Bihar: रोहतास जिले की सासाराम विधानसभा सीट पर इस बार भी मुकाबला कड़ा होने वाला है 2020 में राजद ने जीत हासिल की थी. करीब दो दशक से बीजेपी और राजद के बीच यहां कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. लेकिन इस बार की समीकरण ने इस सीट को और भी चर्चित बना दिया है. 2015 की विधानसभा चुनाव में यहां से राजद के टिकट पर चुनाव जीते अशोक कुमार ने पार्टी बदल ली है, वह आप जेडीयू के खेमे में आ गए हैं.
इस बार सभी जानना चाह रहे हैं कि इस सीट पर क्या होगा क्या एक बार फिर भाजपा और राजद में कड़ा मुकाबला होगा या प्रशांत किशोर की पार्टी जन स्वराज अपना दम दिखाएगी.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
2015
विजेता उम्मीदवार – अशोक कुमार (RJD) को 82,766 मत मिले वहीं दूसरी ओर जवाहर प्रसाद (BJP) को 63,154 मत मिले, जीत का मार्जिन 19,612 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 47.5%, रनर-अप का 36.3%
2020
विजेता उम्मीदवार– राजेश कुमार गुप्ता (RJD) को 83,303 मत मिले वही दूसरी ओर अशोक कुमार (JDU) को 56,880 मत, मिले, जीत का मार्जिन 26,423 रहा लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 46.54%, रनर-अप का 31.78%
इस बार के संभावित उम्मीदवार हो सकते है…
RJD के राजेश कुमार गुप्ता फिर से मैदान में होंगे.
NDA की तरफ से जेडीयू या बीजेपी या उनके गठबंधन के कोई उम्मीदवार.
क्या होंगे अहम मुद्दे
विकास, सड़क–पानी–बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जातीय समीकरण बुनियादी सुविधा आदि.