सीमांचल की राजनीति में एनडीए के सामने कठिन है चैलेंज… किशनगंज जिले की तीन सीट पर पिछले तीन चुनाव में नहीं खुला खाता..!!!

Bihar assembly election 2025: बिहार के सीमांचल की राजनीति में एनडीए के लिए बहादुरगंज ठाकुरगंज और किशनगंज विधानसभा क्षेत्र हमेशा से चुनौती बन रहे हैं. पिछले तीन विधानसभा चुनाव में इन इलाकों से एनडीए को एक भी सीट नहीं मिली यहां का सियासत पर कांग्रेस , एआईएमआईएम और राजद जैसे दलों का दबदबा बना रहा है. पिछले चुनाव में बहादुरगंज से एआईएमआईएम के मोहम्मद से अंजार नईमी ने बड़ी जीत दर्ज की थी. तो वही ठाकुरगंज से राजद के साउथ आलम ने जीत दर्ज की थी. वही किशनगंज से कांग्रेस के इजहारुल हुसैन ने जीत हासिल की थी. देखना ,दिलचस्प होगा इस साल विधानसभा की यह तीनों सीटें फिर से NDA के हाथ से छूट जाएगी या फिर एक नया इतिहास बनाएगी.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

बहादुरगंज
2015
विजेता उम्मीदवार–मौ. तौसीफ आलम (INC) को 53,533 मत मिले, वही दूसरी ओर अवध बिहारी सिंह (BJP) को 39,591मत मिले, जीत का मार्जिन 13,942 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 36.6%, रनर–अप का 24.9%
2020
विजेता उम्मीदवार–मौ. अंजर नईमी (AIMIM) को 85,855 मत मिले, वहीं दूसरी ओर लखन लाल पंडित (VIP) को 40,641मत मिले, जीत का मार्जिन 45,215 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 49.77%, रनर–अप का 23.56%

किशनगंज
2015
विजेता उम्मीदवार–मोहम्मद जावेद (INC) को 66,522 मत मिले, वही दुसरी ओर स्वीटी सिंह (BJP) को 57,913 मत मिले, जीत का मार्जिन 8,609 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 38.83%, रनर–अप का 33.80%
2020
विजेता उम्मीदवार – इजहारुल हुसैन (INC) को 61,078 मत मिले वही दूसरी ओर स्वीटी सिंह (BJP) को 59,967 मत मिले , जीत का मार्जिन 1,381 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 34.20%, रनर–अप का 33.42%

ठाकुरगंज
2015
विजेता उम्मीदवार–नौशाद आलम (JD(U)) को 74,239 मत मिले, वही दुसरी ओर गोपाल कुमार अग्रवाल (LJP) को 66,152 मत मिले, जीत का मार्जिन 8,087 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 41.23%, रनर–अप का 36.74%
2020
विजेता उम्मीदवार–सऊद आलम (RJD) को 79,909 मत मिले, वहीं दूसरी ओर गोपाल कुमार अग्रवाल (IND) को 56,022 मत मिले, जीत का मार्जिन 23,887 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 41.48%, रनर–अप का 29.08%

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *