Bihar assembly elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी रण में इस बार भी तेज प्रताप यादव उतरने वाले हैं लेकिन हसनपुर के विधायक तेज प्रताप इस बार महुआ सीट से चुनावी मैदान में होंगे, ऐसे में यह देखना होगा कि हसनपुर में मुकाबला कैसे रहते हैं, और यह सीट किसे मिलती है.
बिहार चुनाव में हसनपुर सीट अहम होने वाली है. यहां से अभी तेज प्रताप यादव विधायक है लेकिन तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि वह इस बार भी विधानसभा चुनाव में ताल जरूर ठोकेंगे. हालांकि, इस बार वे महुआ सीट से चुनावी मैदान में लड़ेंगे.
हसनपुर सीट का जातीय समीकरण
जातीय समीकरण की बात करे तो हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में यादव, कुशवाहा, मुस्लिम और अति पिछड़ा वर्ग की निर्णायक भूमिका रही हैं. यादव–मुस्लिम समीकरण यहां पारंपरिक रूप से राजद को बढ़ावा देते आ रहे हैं.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
2015
विजेता उम्मीदवार–राजकुमार राय (JD(U)) को 63,094 मत मिले, वहीं दूसरी ओर विनोद चौधरी (RLSP) को 33,494 मत मिले, जीत का मार्जिन 29,600 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 45.30%, रनर–अप का 24.05%
2020
विजेता उम्मीदवार–तेजप्रताप यादव(RJD) को 80,991 मत मिले, वही दुसरी ओर राजकुमार राय (JD(U)) को 59,852मत मिले, जीत का मार्जिन वोट 21,139 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 47.27%, रनर–अप का 34.93%
इस सीट पर अब तक कुल 13 चुनाव हुए हैं. इनमें से तीन बार जनता दल यू , दो दो बार राजद, जनता दल और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की हैं. जबकि एक एक बार कांग्रेस, जनता पार्टी, जनता पार्टी (सेक्युलर) और सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार जीत कर विधानसभा पहुंचे. भारतीय जनता पार्टी को हसनपुर में एक बार भी सफलता नहीं मिली. हसनपुर सीट पर यादव और मुसलमानों वोटरों का दबदबा रहता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यह सीट किसके खेमे में जाएगी