चुनावी समर से पहले तेजस्वी और शाह आमने सामने..! जानिए क्या कहता है बेगूसराय में पक्ष विपक्ष का समीकरण…

Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल अभी से गरमाता हुआ दिख रहा है. एक तरफ बेगूसराय में अमित शाह का सम्मेलन और दूसरी तरफ तेजस्वी की अधिकारी यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव में भले अभी वक्त बाकी हो. लेकिन, सियासी पारा तेजी से चढ़ चुका है. नेताओं को लगातार दौरे ने यह साफ कर दिया है कि इस बार की जंग काफी रोमांचक होने वाली है.

अमित शाह का सम्मेलन

बेगूसराय में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में एनडीए दो तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही रणनीति बना चुकी है और अब वह पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने आए हैं. साथ ही उन्होंने राजद और कांग्रेस को घेरते हुए तेजस्वी यादव को चुनाव से भागने वाला बताया.

तेजस्वी की अधिकार यात्रा

अमित शाह के सम्मेलन के दौरान तेजस्वी यादव भी गुरुवार सुबह बिहार अधिकारी यात्रा के तहत बेगूसराय पहुंचे जहां उन्होंने कहा की यात्रा बिहार को बेहतर बनाने के लिए की गई है. उनका कहना है कि सरकार बदलने वाली है, सभी तैयार रहे. उन्होंने सरकार पर हमला किया और यात्रा में आने के लिए लोगों का आभार भी जताया.

क्यों अहम है बेगूसराय

बेगूसराय को कभी पूरब का लेनिनग्राद कहा जाता था, जहां वाम दलों की पकड़ मजबूत थी लेकिन अब हालात बदल चुके हैं बीजेपी जेडीयू आरजेडी और लोजपा सभी दर यहां पूरी ताकत झोंक रही है अमित शाह तेजस्वी का एक ही दिन बेगूसराय पहुंचना इस बात का सबूत है कि यह जिला बिहार चुनाव की सबसे बड़ा सियासी जिला बनने जा रहा है.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

2015
विजेता उम्मीदवार–अमिता भूषण (INC) को 83,521 मत मिले, वही दूसरी ओर सुरेंद्र मेहता (BJP) को 66,990 मत मिले, जीत का मार्जिन 16,531 वोट रह, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 49.21% और रनर-अप का 39.47% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार–कुंदन कुमार (BJP) को 74,217 मत मिले, वही दूसरी ओर अमिता भूषण (INC) को 69,663 मत मिले, जीत का मार्जिन 4,554 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 39.66% और रनर-अप का 37.23% रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *