17 में से 12 बार चुनाव जीतने वाले 2 परिवारों की आज भी धमक कयाम हैं भोजपुर की राजनीति में

Bihar assembly election 2025: भोजपुर जिले के विधानसभा चुनाव के इतिहास पर नजर डालें तो शुरू से लेकर अब तक जिले के दो राजनीतिक परिवारों का दबदबा आज भी कायम है एक परिवार बड़हरा  विधानसभा क्षेत्र से आता है. जो अब तक  12 बार विधानसभा चुनाव में कब्जा जमा चुका है. वहीं दूसरा परिवार 17 में से अब तक 9 बार चुनाव जीतकर अपना परचम लहरा चुका है.
अंबिका शरण सिंह और रामानंद तिवारी कई बार मंत्री पद भी संभाल चुके हैं. बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में कई बार मंत्री भी बन चुके हैं. मंत्री में इनका वरिष्ठता को देखते हुए कई बार इनको कैबिनेट मंत्री तक बनाया गया है.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

आरा
2015
विजेता उम्मीदवार–मोहम्मद नवाज आलम (RJD) को 70,004 मत मिले, वही दूसरी ओर अमरेन्द्र प्रताप सिंह (BJP) को 69,338 मत मिले, जीत का मार्जिन 666 वोट रहा,  लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 44.94% और रनर-अप का 44.51% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार–अमरेन्द्र प्रताप सिंह (BJP) को 71,781 मत मिले, वहीं दूसरी ओर कयामुद्दीन अंसारी (CPI(ML)(L)) को 68,779 मत मिले, जीत का मार्जिन 3,002 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 45.05% और रनर-अप का 43.17% रहा

बड़हरा
2015
विजेता उम्मीदवार–सरोज यादव (RJD) को 65,001 मत मिले, वही दूसरी ओर भाजपा के उम्मीदवार को 51,693 मत मिले, जीत का मार्जिन 13,308 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 44.34% और रनर-अप का 35.26% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार–राघवेंद्र प्रताप सिंह (BJP) को 76,182 मत मिले, वही दूसरी ओर सरोज यादव (RJD) को 71,209 मत मिले, जीत का मार्जिन 4,973 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 46.15% और रनर-अप का 43.13% रहा

भोजपुर की राजनीति पर अगर नजर डालें तो साफ दिखाई देता है, कि पिछले कई दशकों से यहां चुनाव दो बड़े राजनीतिक घरों के आस पास घूमते आ रही है. एक तरफ अंबिका शरण सिंह और दूसरी तरफ रामानंद तिवारी तक का परिवार चुनावी मैदान में मजबूत पकड़ रखता आ रहा है. नतीजा यह हुआ कि भोजपुर की राजनीति एक तरह से वंशवाद के घेरे में रही जहां आमतौर पर मुकाबला इन्हीं दो घरों के बीच सिमट कर रह गया. आज भी इन दोनों परिवारों के सदस्य सक्रिय राजनीति में और चुनावी समीकरण पर सीधा असर डालते हैं. जिससे यह परंपरा बनी रहती है कि भोजपुर की सीट अक्सर इन्हीं दो परिवारों के आसपास घूमती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *