भागलपुर में जीत का चौका लगाएगी कांग्रेस या फिर भाजपा की होगी वापसी , जाने चुनावी समीकरण

 Bihar assembly elections 2025: भागलपुर सीट पे राजनीतिक सरगर्मी तेज है. कई चेहरे अपने किस्मत आजमाने को तैयार हैं. भागलपुर की सीट हमेशा ही चर्चा में रही है बीजेपी का गढ़ माने जाने वाला भागलपुर तीन बार से कांग्रेस के खेमे में जा रहा है. यह दोनों पार्टियों का जनाधार बराबर का है. लेकिन, चुनावी समीकरण ऐसे बन रहे हैं कि कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा को जीत मिल रही है.

कब किसे मिली जीत

भागलपुर विधानसभा सीट पर हमेशा से कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही है इन दोनों के अलावा किसी क्षेत्र दल के लिए यह सीट जीतना बेहद मुश्किल रहा है. 73 साल से यहां दोनों पार्टियों ही जीत हासिल करते आ रही है. खास बात यह है कि अब तक 18 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं लेकिन सिर्फ 6 लोग ही यहां से सांसद बने हैं. पिछले तीन बार से कांग्रेस के अजीत शर्मा जी हासिल कर रहे हैं वहीं इससे पहले बीजेपी के अश्विन कुमार चौबे यहां से पांच बार विधायक बने थे.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

2015
विजेता उम्मीदवार–अजीत शर्मा (INC) को 70,514 मत मिले, वही दूसरी ओर अर्जित शाश्वत चौबे (BJP) को 59,856 मत मिले, जीत का मार्जिन 10,658 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 46.24% और रनर-अप का 39.25% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार–अजित शर्मा (INC) को 65,502 मत मिले, वही दूसरी ओर रोहित पांडेय (BJP) को 64,389 मत मिले,जीत का मार्जिन 1,113 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 40.52% और रनर-अप का 39.83% रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *