बिहार विधानसभा चुनाव 2025: किशनगंज का कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र 2008 में बना. इससे पहले किशनगंज विधानसभा का हिस्सा था. वर्तमान में 30 पंचायत वाला या विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में बेहतर कर रहा है लेकिन अब तक के हुए चुनाव में हर बार नए चेहरे बदलाव के साथ आए हैं.
साल 2010 में यहां पहली बार विधानसभा का चुनाव हुआ इस चुनाव में राजद को जीत मिली और जदयू के प्रत्याशी को 9025 वोटो से हार. कहां जाता है कि किशनगंज जिले में राजनीति की शुरुआत कोचाधामन से ही होती है.
AIMIM की बात की जाए तो यहां भी टिकट के लिए कई लोग कतार में है जबकि मुस्लिम बहुल मत दाता वाले इस विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन में अभी भी उसकी बात शुरू नहीं हुई है.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
2015
विजेता उम्मीदवार–मुजाहिद आलम (JD(U)) को 55,929 मत मिले, वहीं दूसरी ओर अख्तरुल इमान (AIMIM) को 37,086 मत मिले, जीत का मार्जिन 18,843 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 39.42% और रनर-अप का 26.14% रहा
2020
विजेता उम्मीदवार–मुहम्मद इज़हार अस्फी (AIMIM) को 79,893 मत मिले, वही दूसरी ओर मुजाहिद आलम (JD(U)) को 43,750 मत मिले, जीत का मार्जिन 36,143 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 49.45% और रनर-अप का 27.08% रहा
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ये सीट किस पार्टी को मिलेगी. एक पार्टी में टिकट के कई दावेदार हैं,और दूसरी ओर राजद का कब्जा हैं. सूत्रों के मुताबिक एनडीए गठबंधन यहां से मुस्लिम चेहरे को टिकट दे सकती है.