भोजपुरी स्टार्स का सियासी सफर… गायक रितेश पांडे ने थामा प्रशांत किशोर का हाथ

Bihar assembly elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिगुल बच चुका है. हालांकि, चुनाव आयोग ने औपचारिक रूप से नहीं बजाय हो लेकिन सियासी गलियारों में राजनीति गर्मी सिर छू चुकी है. राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी रणनीति तैयार तो कर लिए और उसी रणनीति में अपना नया रंग जोड़ने उतरे हैं भोजपुरी कलाकार रितेश पांडे.

रितेश पांडे की राजनीति में एंट्री से न सिर्फ उनके फैंस उत्साह से भरपूर है बल्कि सियासी समीकरणों में भी हलचल मचा दी है. भोजपुरी गायकी से लाखों दिलों पर राज करने वाले स्टार अब बिहार की राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं.
चर्चा है कि रितेश पांडे इस बार विधानसभा चुनाव के मैदान में प्रशांत किशोर की पार्टी जान स्वराज से जुड़ने चुके है. जुड़ने के बाद अटकलें हैं कि वह इस बार चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका फोकस बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा.

उन्होंने कहा था कि है–”बिहार में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है, अगर हम चुनाव जीते हैं तो शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य होगा”.

भोजपुरी कलाकारों का राजनीति से रिश्ता कोई नया नहीं है अतीत में भी कई स्टार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और जनता के बीच अपनी लोकप्रियता को वोटो में बदलने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन इस बार नजर टिकी है रितेश पांडे और प्रशांत किशोर की रणनीति पर जो बिहार में राजनीति की नई पटकथा लिखने का दावा कर रहे हैं.
अब देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी सिनेमा का जादू सियासत की जमीन पर कितना असरदार साबित होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *