बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार के खगड़िया जिले की परबत्ता विधानसभा सीट 2025 के चुनाव में फिर से राजनीतिक गर्माहट का केंद्र बनने जा रही है. गंगा किनारे बसे इस इलाके में जहां खेती और बाढ़ जीवन का हिस्सा है. वही राजनीति में लगातार बदलाव और समीकरणों की उठा पटक में इसे सियासी रूप में बेहद संवेदनशील बना दिया है.
खगड़िया लोकसभा अंतर्गत इस विधानसभा पर पिछले दो चुनाव से जेडीयू का कब्जा है. इससे पहले राजद के टिकट पर वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यहां से जीतकर विधायक बने थे.
जनता की मुख्य समस्या
कोसी और गंगा के किनारे बस गांव में हर साल की बाढ़ और कटाव.
इलाके की अर्थव्यवस्था कृषि संकट और सिंचाई की कमी.
गांव को शहरों से जोड़ने वाले सड़क और पुलो की जर्जर हालत.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो में डॉक्टर दवाई और जांच की सुविधाओं की कमी.
सरकारी स्कूलों में टीचर संशोधन की कमी.
युवाओं में भारी बेरोजगारी और रोजगार के अवसर की कमी.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
2015
विजेता उम्मीदवार – रामानंद प्रसाद सिंह (JD(U)) को 76,248 मत मिले, वही दूसरी ओर रामानुज चौधरी (BJP) को 47,324 मत मिले, जीत का मार्जिन 28,924 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 45.06% और रनर-अप का 27.96% रहा
2020
विजेता उम्मीदवार – डॉक्टर संजीव कुमार (JD(U)) को 77,226 मत मिले, वही दूसरी ओर दिगंबर प्रसाद त्यागी (RJD) को 76,275 मत मिले, जीत का मार्जिन 951 वोट रहा,लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 41.61% और रनर-अप का 41.10% रहा
किसे मिलेगी परबत्ता की गद्दी
परबत्ता विधानसभा सीट एक बार फिर बिहार की राजनीति में बड़ी अहम भूमिका निभाने वाली है यह सिर्फ जातीय वोटो का खेल नहीं है. स्थानीय विकास बनाम जातिवाद का भी इम्तिहान होगा. तो देखना दिलचस्प होगा की बाढ़ बेरोजगारी शिक्षा जैसे मुद्दों पर यहां के लोग किस पार्टी पर भरोसा करते है.