भोजपुरी सिनेमा: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव कभी इंडस्ट्री की सबसे हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ी माने जाते थे। एक समय दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं। उस दौरान खेसारी लाल शादीशुदा थे और इस बात को जानते हुए भी काजल उनके साथ रिश्ते में आईं। हालांकि बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया और इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए।
काजल का इंटरव्यू फिर चर्चा में
ब्रेकअप के बाद काजल राघवानी ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी थी। अब उनका वही पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजल ने साफ कहा था कि खेसारी लाल ने उनके बारे में गलत बातें फैलाईं और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया।
काजल ने कहा था –
“खेसारी जी ने कहा कि मैंने उन्हें धोखा दिया, लेकिन क्या वह मुझसे शादी करने वाले थे? इसके बाद मुझे ट्रोल करवाना शुरू कर दिया गया। गालियां दिलवाई गईं। मैं बिहार की नहीं हूं, गुजरात से हूं। लेकिन भोजपुरी मेरी कर्मभूमि है और यहां मैंने मेहनत से अपना करियर बनाया है।”
“मुझे धमकाया गया था” – काजल
काजल राघवानी ने आगे कहा –
“ये बात लगभग 4 साल पुरानी है। उस समय मुझे धमकाया गया। मैं डर के दब गई थी, क्योंकि मेरा यहां कोई सपोर्ट नहीं था। मुझे फैमिली भी संभालनी थी और करियर भी। उस समय खेसारी लाल ने अपने फैंस से मुझे ट्रोल कराया था।”
फैंस की बहस
काजल का यह बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस फिर से दो गुटों में बंट गए। कुछ लोगों ने कहा कि काजल का करियर खेसारी लाल की वजह से बना है, वहीं कई फैंस काजल की बेबाकी और ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।