नवरात्रि 2025: भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में नवरात्रि के स्थान सबसे विशेष है. हर वर्ष दो बार नवरात्र आते हैं, लेकिन अश्विन मास की शारदीय नवरात्रि का महत्व अन्य नवरात्रि से कई अधिक माना जाता है. वर्ष 2025 में शारदीय दिए नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक मनाई जाएगी. यह 9 दिनों का पर्व शक्ति की उपासना और आत्मिक शुद्ध का प्रतीक है.
कथाओं के अनुसार इन्हीं दिनों मां दुर्गा ने महिषासुर जैसे दानव का संघार कर धर्म की रक्षा की थी. वही रामायण के प्रसंग में श्री राम ने भी रावण से विजय प्राप्त करने से पहले मां दुर्गा की आराधना की थी. इसलिए नवरात्रि को शक्ति और विजय का पर्व भी मनाया जाता है. नवरात्रि में केवल देवी की उपासना का समय है बल्कि आत्म संयम अनुशासन और आध्यात्मिक उत्थान का अवसर भी है.
देवी के नौ स्वरूप और उनकी कथाएं
नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है नवरात्रि इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों से जुड़ी कहानियां,हर दिन की आराधना एक विशेष कथा और गहन संदेश से जुड़ी होती है. यही कारण है कि नवरात्रि केवल व्रत पूजा का अवसर नहीं बल्कि शक्ति साहस और भक्ति की कहानियां को स्मरण करने का पर्व भी है.
प्रथम दिन मां शैलपुत्री
पर्वतराज हिमालय की पुत्री
पूर्व जन्म में यह दक्ष प्रजापति की पुत्री सती थी, जब दक्ष ने भगवान शिव का अपमान किया तो सती ने यज्ञ में कूद कर अपने प्राणों की आहुति दे दी, अगले जन्म में वह हिमालय की पुत्री पार्वती के रूप में जन्म हुई और पुनः भगवान शिव की अर्धांगिनी बनी. यह स्वरूप मां शैलपुत्री का वाहन वृषभ यानी की बेल है. इसके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल पुष्प है शैली का अर्थ है पर्वत और पुत्री का अर्थ है बेटी.
द्वितीय दिन माँ ब्रह्मचारिणी
तपस्या की देवी
हिमालय की पुत्री पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की, हजारों वर्षों तक उन्होंने केवल फल खाकर तपस्या की, फिर केवल बेल पत्र खाकर और अंत में बिना कुछ खाए पिए तपस्या जारी रखी. इस कठोर तपस्या के कारण भी ब्रह्मचारिणी कहलाई इनका स्वरूप ऐसा है जैसे दाहिने हाथ में रुद्राक्ष माला और बाएं हाथ में कमंडल यह नंगे पैर चलते हैं और तपस्विनी का रूप धारण करती है.
तृतीय दिन मां चंद्रघंटा
शांति और युद्ध की देवी
जब भगवान शिव बारात लेकर पार्वती से विवाह करने आए तो उनके साथ भूत प्रेत और अजीबोगरीब वेशभूषा देखकर पार्वती के परिवारजन डर गए. तब मां पार्वती ने चंद्रघंटा का रूप धारण करके सभी को आश्वासन दिया और शिव जी को सुंदर रूप में बदल दिया मां चंद्रघंटा के 10 हाथ है उनके वहां शेर है और यह सुनहरे रंग की है उनके मस्तक पर चंद्रमा घंटे की आकृति में स्थित है.
चतुर्थ दिन मां कुष्मांडा
ब्रह्मांड की सृष्टिकर्ता
जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, और चारों ओर अंधकार था तब मां कुष्मांडा ने अपनी मुस्कान से ब्रह्मांड की उत्पत्ति को उनके तेज से सूर्य सहित सभी लोग लोकतंत्र प्रकाशित हुए मां कुष्मांडा के आठ हाथ है. यह शेर पर विराजमान है, और सूर्य के समान तेजस्वी हैं. क अर्थात अल्प ऊष्मा अर्थात गर्मी अंडा अर्थात अंडे से तात्पर्य है कि इन्होंने अपनी अल्प से मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की है.
पंचम दिन स्कंदमाता
कार्तिकेय की माता
जब देवताओं पर तारकासुर का अत्याचार बढ़ बड़ा तो ब्रह्मा जी ने बताया कि केवल भगवान शिव का पुत्र हैं का वध कर सकता है इसके लिए पार्वती का ताप और शिव पार्वती का विवाह हुआ उनके पुत्र कार्तिकेय यानी कि स्कंध ने तारकासुर का वध किया था मांस कम माता की गोद में बालक स्कंद यानी कि कार्तिकेय हैं. इनका वाहन शेर और यह चार भुजाओं वाली है.
षष्ठी दिन मां कात्यायनी
योद्धा देवी
जब महिषासुर का अत्याचार बढ़ गया तो सभी देवताओं ने अपने तेज एक देवी को उत्पन्न किया था . यह देवी कात्यायन ऋषि के यहां पुत्री स्वरूप में प्रकट हुई थी. कात्यायन ऋषि ने उनका पालन पोषण किया था. मां कात्यायनी शेर की सवारी करती है यह अमोघ शक्ति की देवी है.
सप्तम दिन मां कालरात्रि
काल की संहारिका
जब शुंभ-निशुंभ नमक असुरों का अत्याचार बड़ा तो मां पार्वती ने कालरात्रि का भयानक रूप धारण कर लिया. इन्होंने चणड मुंड राक्षसों का वध किया और रक्तबीज नामक दैत्य का रक्त पीकर उसका संहार किया मां कालरात्रि का वर्ण कल है, बाल बिखरे हुए हैं. उनके वाहन गधा है और अत्यंत भयानक दिखती है सातवें दिन महाकाल रात्रि की आराधना करने से हर दुख दूर होता है.
अष्टम दिन मां महागौरी
पवित्रता की देवी
भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तप करने से मां पार्वती का शरीर काला पड़ गया था जब भगवान शिव ने उन्हें गंगाजल से स्नान कराया तो वह अत्यंत पूरी और सुंदर हो गई तभी से महागौरी कहलाई.
नवम दिन मां सिद्धिदात्री
सिद्धियों की दाता
मां सिद्धिदात्री देवी दुर्गा का नया और अंतिम रूप है उन्होंने भगवान शिव को अर्धनारीश्वर का रूप दिया था यह सभी देवताओं और ऋषियों मुनियों सिद्धों और साधकों को सिद्धियां प्रदान करती हैं कमल पुष्प पर विराजमान यह मां शेर पर सवार रहती है.
नवरात्रि का महत्व
नवरात्रि केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि आत्मा की शुद्धता मां की पवित्रता और जीवन में सकारात्मक लाने का पावन अवसर है. प्रत्येक दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूप हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं की शिक्षा देते हैं शैलपुत्री हमें धैर्य सिखाती है ,ब्रह्मचारिणी तपस्या और संयम ,चंद्रघंटा वीरता ,कुष्मांडा सृजनशीलता ,स्कंदमाता ममत्व, कात्यायनी साहस, कालरात्रि न्याय, और महागौरी पवित्रता ,वही सिद्धिदात्री ज्ञान प्रदान करना करती हैं.
इन नौ दिनों में व्रत पूजा जब ध्यान और दान के माध्यम से भक्त अपने जीवन को शुद्ध बनाते हैं, और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करते हैं इस यह समय है अपने अंदर की बुराइयों पर विजय पाने का नकारात्मकता को दूर करने का और दिव्य शक्तियों से जोड़ने का.