क्यों की जाती है नवरात्रि में कन्या पूजन और क्या है इसका महत्व…

Navratri 2025: कन्या पूजन नवरात्रि के दौरान किए जाने वाला एक हिंदू अनुष्ठान है जिसमें दुर्गा के नौ रूपों का प्रतिनिधित्व करने वाली छोटी लड़कियों की पूजा की जाती है. आमतौर पर नो लड़कियां (10 वर्ष से कम उम्र की) को आमंत्रित किया जाता है. जहां उनके पैर धोए जाते हैं, पैरों में अलता लगाया जाता है, जिसके बाद चुनरी ओढ़ा कर टीका लगाते हैं, और भोग लगाते हैं.

नवरात्रि कन्या पूजन से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा जी के कहने पर इंद्रदेव ने कन्या पूजन किया था.  दरअसल इंद्रदेव देवी को प्रसन्न करना चाहते थे अपनी इच्छा लेकर इंद्रदेव ब्रह्मा जी के पास पहुंचे और उनसे देवी दुर्गा को प्रसन्न करने का उपाय पूछा ब्रह्मा जी ने इंद्रदेव से कहा कि देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आपको कन्याओं का पूजन करना चाहिए और उन्हें भोजन करना चाहिए. इंद्रदेव की सेवा और भावना देखकर मन प्रसन्न हुई और उन्हें आशीर्वाद दिया मानता है कि तभी से कन्या पूजन की परंपरा शुरू हो गई.

कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. पूजन में नौ कन्याओं को ही बुलाने की परंपरा है, साथ ही कन्याओं के साथ एक लंगूर भी होना चाहिए जिन्हें भैरव का स्वरूप माना जाता है जो भक्त विधि विधान से मन की पूजा करते हैं और कुंवारी कन्याओं को पूजा करते हैं उन्हें मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है. कन्या पूजन करने से मन की कृपा आप पर बनी रहती है और परिवार में सुख समृद्धि बना रहता है.

किस दिन करें कन्या पूजन

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है पहले दिन से लेकर नवमी तक कन्याओं की पूजा की जाती है और उन्हें भोग लगाया जाता है लेकिन दुर्गा अष्टमी और नवमी के दिन इसका महत्व और बढ़ जाता है इन दोनों कन्याओं को पूजन करा कर उनको भोजन कराने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और उनके भक्तों को आशीर्वाद देती है.

ऐसे करें कन्या पूजन

कन्या पूजन के दौरान आपको 10 साल से अधिक उम्र की कन्याओं को नहीं बुलाना चाहिए. कन्याओं को भोजन करने से पहले उनके पैर धोए , इसके बाद उन्हें साफ जगह पर बैठाया कन्या पूजन से पहले आपको माता रानी को भोजन करना चाहिए. कन्या पूजन के बाद कन्याओं को हलवा पूरी और चना खिलाना चाहिए इसके बाद कन्याओं के हाथ धुलवाकर उन्हें आसन पर बैठना चाहिए और उन्हें फल दक्षिणा और गिफ्ट्स देने चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *