मात्र 113 वोटों की जीत हार की कहानी…बरबीघा सीट पर बिहार चुनाव का सबसे रोमांचक मुकाबला.

Bihar assembly election 2025: बिहार की राजनीतिक कल्याण में विधानसभा चुनाव 2025 की आहट सुनाई देने लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर जैसे दिग्गज नेता पहले से ही अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों की जरिए राज्य में चुनावी बिसात बिछाने का काम शुरू कर चुके हैं. राज्य के तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी रणनीति में मशगूल है. लेकिन, बिहार की एक ऐसी विधानसभा सीट जहां हर एक वोट का हिसाब किताब बेहद महत्वपूर्ण है यह है जिला शेखपुरा का  बरबीघा विधानसभा क्षेत्र, जहां पिछली बार मात्र 113 वोटो के अंतर से जीत हार का फैसला हुआ था.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

2015
विजेता उम्मीदवार–सुदर्शन कुमार (INC) को 46,406 मत मिले, वही दूसरी ओर बीएलएसपी (BLSP) के उम्मीदवार श्यो कुमार को लगभग 30,689 मत मिले, जीत का मार्जिन 15,717 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 41.70% और रनर-अप का 27.58% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार–सुदर्शन कुमार (JDU) को 39,878 मत मिले, वही दूसरी ओर गजनन्द शाही (INC) को 39,765 मत मिले, जीत का मार्जिन 113 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 33.19% और रनर-अप का 33.09% रहा

जातीय समीकरण और जनसंख्या

बरबीघा सेट की जातीय संरचना चुनावी रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाती है.
अनुसूचित जाति की आबादी: 22.55%
मुस्लिम आबादी: लगभग: 4.8%
ग्रामीण जनसंख्या: 84.4%

पिछले चुनाव का 113 वोटो का अंतर और लोकसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त को देखते हुए , सभी राजनीतिक दल इस सीट को ले कर गंभीर रणनीति बना रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *