गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हलचल मची हुई है। वजह थी—पानी.
यहाँ की फैक्ट्रियाँ और इकाइयाँ सालों से ज़मीन का पानी निकाल रही थीं. किसी ने इजाज़त ली, किसी ने नहीं। लेकिन अब हालात बदल गए हैं.
भूजल विभाग की नोडल अधिकारी सृष्टि जायसवाल ने जब जांच करवाई, तो सामने आया कि इस इलाके का पानी पीने लायक ही नहीं है. नगर निगम से साफ पानी सप्लाई किया जाता है, मगर कई कंपनियाँ उस पानी को दूसरे कामों में भी खर्च कर देती हैं. और जब पीने के लिए पानी की बात आती है तो कोई भी तय नियमों का पालन नहीं करता.
यही वजह रही कि विभाग ने सख्त कदम उठाया.
अब पीने के पानी के लिए एनओसी लेना जरूरी कर दिया गया। नोटिस जारी हुए. पिछले एक महीने में पाँच इकाइयों को चेतावनी मिल चुकी है। संदेश साफ है—“अगर एनओसी नहीं ली, तो कार्रवाई पक्की है.
उधर, गाजियाबाद का ही इंदिरापुरम इलाका भी पानी की समस्या से जूझ रहा है.
शनिवार की सुबह, मोहल्ले के कुछ लोग मिलकर नगर निगम मुख्यालय पहुँचे। सामने थीं महापौर सुनीता दयाल. लोगों ने उनसे खुलकर कहा—
“ज्ञान खंड में पानी नहीं आता, सीवर की हालत खराब है और ऊपर से अतिक्रमण की दिक्कतें अलग।”
महापौर ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं.वहीं मौजूद जलकल विभाग के अफसर केपी आनंद ने भरोसा दिलाया—
“सीवर की दिक्कत दो दिन में हल हो जाएगी, और ज्ञान खंड-4 के पानी के टैंक की मोटर तुरंत बदली जाएगी।”