Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा भले अभी नहीं हुई. लेकिन, चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है. बिहार की राजनीति में झाझा विधानसभा सीट हमेशा से चर्चा का विषय रही है. यह सीट केवल स्थानीय समीकरणों से नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की राजनीतिक दिशा तय करने की क्षमता रखती है. नक्सल प्रभावित इलाके में होने के बावजूद यहां के मतदाता बार-बार यह संदेश देते रहे हैं कि वे विकास और बुनियादी जरूरत को ही सबसे अहम मुद्दा मानते हैं.
झाझा का चुनावी इतिहास
झाझा का मतदाता जातीय समीकरणों से प्रभावित होता है लेकिन अंतिम निर्णय अक्सर उम्मीदवार की छवि और क्षेत्रीय कामकाज पर निर्भर करती है. झाझा सीट पर कभी कांग्रेस और राजद का दबदबा रहा लेकिन समय के साथ जदयू और भाजपा ने भी यहां मजबूती से पकड़ बनाई है. बीते कुछ चुनाव में झाझा सीट पर करीबी मुकाबले रहे हैं. जहां जीत का अंतर कम देखा गया है. यही कारण है कि आगमी चुनाव में भी यहां रोमांचक टक्कर के आसार हैं.
आगामी चुनाव के मुद्दे
पिछले दो चुनाव से यहां मुकाबला कड़ा रहा है. एक और एनडीए के उम्मीदवार ने मजबूत उपस्थिति दर्ज की वहीं दूसरी ओर महागठबंधन और क्षेत्रीय दलों ने भी वोट प्रतिशत में जबरदस्त पकड़ बनाई. और आने वाले चुनाव में यहां के मुद्दे काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं. जैसे झाझा जंक्शन होने के कारण यह रेलवे सुविधाओं का बड़ा मुद्दा है. वहीं युवाओं के लिए स्थाई रोजगार की कमी, बेहतर शिक्षा संस्थानों और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बुनियादी ढांचा अभी चुनावी वादों में सबसे आगे है.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
2015
विजेता उम्मीदवार–रविंद्र यादव (BJP) को 65,537 मत मिले, वही दूसरी ओर दामोदर रावत (JD(U)) को 43,451 मत मिले, जीत का मार्जिन 22,086 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 40.04% और रनर-अप का 26.55% रहा
विजेता उम्मीदवार–रविंद्र यादव (BJP) को 65,537 मत मिले, वही दूसरी ओर दामोदर रावत (JD(U)) को 43,451 मत मिले, जीत का मार्जिन 22,086 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 40.04% और रनर-अप का 26.55% रहा
2020
विजेता उम्मीदवार–दामोदर रावत (JD(U)) को 76,972 मत मिले, वही दूसरी ओर राजेन्द्र प्रसाद (RJD) को 75,293 मत मिले, जीत का मार्जिन 1,679 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 40.87% और रनर-अप का 39.98% रहा
विजेता उम्मीदवार–दामोदर रावत (JD(U)) को 76,972 मत मिले, वही दूसरी ओर राजेन्द्र प्रसाद (RJD) को 75,293 मत मिले, जीत का मार्जिन 1,679 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 40.87% और रनर-अप का 39.98% रहा
झाझा विधानसभा सीट कि बात करे तो, जहां स्थानीय मुद्दे और जातीय समीकरण चुनावी परिणाम तय करेंगे. यह सीट सिर्फ उम्मीदवारों की ताकत नहीं बल्कि जनता की उम्मीद का भी सीधा प्रतिबिंब है.