पिछले बार उतरे थे 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान पर.. क्या होगा इस बार जगदीशपुर विधानसभा का समीकरण

Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाने वाला है. इस कड़ी में जगदीशपुर विधानसभा सीट का राजनीतिक समीकरण भी चर्चा में है. ये सीट ऐतिहासिक रूप से प्रतिस्पर्धी रही है, और 2025 में यह दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. पिछले विधानसभा चुनाव में जगदीशपुर सीट पर कुल 18 प्रत्याशी मैदान पर उतरे थे. राष्ट्रीय जनता दल के राम विष्णु सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी के श्री भगवान सिंह कुशवाहा को 22,107 वोटो के भारी अंतर से हराया था. यह जीत राजद के लिए इतनी ही महत्वपूर्ण थी क्योंकि इससे पार्टी की इस क्षेत्र में मजबूती का प्रमाण मिला था.

राजनीतिक इतिहास

जगदीशपुर सीट का इतिहास काफी संतुलित रहा है. कांग्रेस ने यह सीट चार बार जीती जबकि राजद और जनता दल यूनाइटेड ने तीन-तीन बार सफलता हासिल की. यहां का आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि यहां कोई एक पार्टी का एक अधिकार नहीं है और मतदाताओं के विकल्प हमेशा बदलते आए हैं. और वर्तमान में राजद की स्पीड पर मजबूत स्थिति बनी हुई है.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

2015

विजेता उम्मीदवार–राम विषुन सिंह (RJD) को 49,020 मत मिले, वही दूसरी ओर राकेश रौशन (BLSP) को 38,825 मत मिले, जीत का मार्जिन 10,195 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 33.82% और रनर-अप का 26.79% रहा

2020

विजेता उम्मीदवार–राम विषुन सिंह (RJD) को 66,632 मत मिले, वही दूसरी ओर श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (LJP) को 44,525 मत मिले, जीत का मार्जिन 22,107 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 39.68% और रनर-अप का 26.51% रहा

क्या है तैयारी 2025 की

यहां राजनीतिक दल अभी से ही अपनी तैयारी में तेजी ला चुका है नेता नियमित रूप से इलाके के डर कर रहे हैं और जनता के बीच जाकर अपनी बात रख रहे हैं. तो यहां की चुनौतियां ही शायद राजद के लिए अवसर बन सकती है.

राजद की वर्तमान मजबूत स्थिति के बावजूद एनडीए भी अपनी रणनीति के साथ कड़ी चुनौती देने को तैयार है पिछले चुनाव में 18 प्रत्याशियों के मुकाबले इस बार बहुदलीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले को कौन सी पार्टी जीतती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *