क्या बदलेगा वह का मतदाता विश्लेषण… जहां रहा भाकपा–माले का कब्जा

Bihar assembly election 2025: अगिआंव विधानसभा सीट बिहार राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है. भोजपुर जिले में स्थित ये विधानसभा सीट आरा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, और वहीं राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील मानी जाती है. यह सीट अपनी राजनीति और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मजबूत आधार के लिए प्रसिद्ध है.

इस विधानसभा सीट पर भाकपा और माले का लंबे समय से मजबूत कब्जा रहा है. इस क्षेत्र के मतदाता पारंपरिक रूप से वामपंथी विचारधारा का समर्थन करते आ रहे हैं.

मतदाताओं की संख्या

अगिआंव विधानसभा में एससी मतदाताओं की संख्या कल 49,047 है. 2011 की जनगणना के अनुसार यह संख्या कुल जनसंख्या का लगभग 18.3% प्रतिनिधित्व करती है. वही एसटी मतदाताओं की संख्या लगभग 80 है. मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 16,081 है और ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 2,68,019 है. 2020 के विधानसभा चुनाव तक अभियान विधानसभा के कुल मतदाता 2,68,019 थे.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

2015

विजेता उम्मीदवार–प्रभुनाथ प्रसाद (JDU) को 52,276 मत मिले, वही दूसरी ओर शिवेश कुमार (BJP) को 37,572 मत मिले, जीत का मार्जिन 14,704 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 41.40% और रनर-अप का 29.78% रहा

2020

विजेता उम्मीदवार–मनोज मंजिल (CPI(ML)(Liberation)) को 86,327 मत मिले, वही दूसरी ओर प्रभुनाथ प्रसाद (JD(U)) को 37,777 मत मिले, जीत का मार्जिन 48,550 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 61.39% और रनर-अप का 26.87% रहा

चुनावी महत्व

मतदाता संरचना के आधार पर देखें तो अगिआंव एक छोटी लेकिन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीट है. यहां की मतदाता संख्या भले ही काम हो लेकिन इसका राजनीतिक प्रभाव काफी व्यापक है. अनुसूचित जाति और मुस्लिम मतदाताओं का संयुक्त प्रभाव यहां की राजनीतिक गतिविधियों को आकार देता है. यह छोटी सीट होने के बावजूद भी राजनीतिक रूप से अत्याधिक संवेदनशील हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *