Bihar assembly election 2025: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव अक्टूबर नवंबर में होने वाले हैं. लेकिन, चुनावी माहौल अभी से गर्म हो गया है. राजपुर विधानसभा में भी राजनीतिक गतिविधियां देखी जा रही है. बक्सर जिले की राजपुर विधानसभा सीट आरक्षित सीट है या एक SC श्रेणी की विधानसभा सीट है. भले ही कुछ विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व मंत्री संतोष निराला को जिताने की अपील कर दि हैं. बता दिया कि वह राजपुर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं.
राजपुर का चुनावी इतिहास
राजापुर सीट मौजूदा समय में कांग्रेस के पास है साल 2020 में यह क्षेत्र कांग्रेस ने जीता था और वही साल 2015 में यह सीट जेडीयू के खेमे में थी. उसे समय भाजपा के टिकट पर विश्वनाथ राम लड़े थे. लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरे स्थान पर थे. 2010 में यह सीट जेडीयू के खाते में गई थी जेडीयू के संतोष कुमार निराला ने लोजपा के छेदी राम को 10,000 वोटो से हराया था.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
2015
विजेता उम्मीदवार – संतोष कुमार निराला (JD(U)) को 60,555 मत मिले, वही दूसरी ओर विश्वनाथ राम (INC) को 27,767 मत मिले, जीत का मार्जिन 32,788 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 45.60% और रनर‑अप का 20.94% रहा
2020
विजेता उम्मीदवार – विश्वनाथ राम (INC) को 67,871 मत मिले, वही दूसरी ओर संतोष कुमार निराला (JD(U)) को 46,667 मत मिले, जीत का मार्जिन 21,204 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 37.34% और रनर‑अप का 25.67% रहा
राजपुर सीट पर मुकाबला इस बार कड़ा होने वाला है. क्योंकि चिराग पासवान की पार्टी इस बार एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने वाली है, वहीं प्रशांत किशोर की जान स्वराज पार्टी भी इस बार चुनावी मैदान में पहली बार उतरने वाली है.