भाजपा-जेडियू बनाम राजद, किसके हाथ होगी 2025 मैं सत्ता की कुंजी…

Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है, और बात करें महागठबंधन के लिए जो सीट सबसे मुश्किल होने वाली है. उसकी तो उनमें सबसे पहला नाम बांका का शामिल है. यह बीजेपी का गढ़ बनी हुई है, और इस चुनाव में भी राजद के लिए यहां से जीत हासिल करना मुश्किल ही दिख रहा है. बांका सीट जिले की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में से एक मानी जाती है. यहां से कई बार राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय नेताओं ने अपनी पहचान बनाई है. तो वही धोरैया सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है. दलित वर्ग और पिछड़े वर्ग के वोट यहां निर्णायक भूमिका निभाते आ रहे हैं. फिर अमरपुर सीट की बात करे तो यह पारंपरिक रूप से बड़े दलों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलता आ रहा हैं और कटोरिया सीट आदिवासी बहुल क्षेत्र है और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं. वही बेलहर सीट पर भी जातीय समीकरण काफी हद तक प्रभाव डालते नजर आते है.

इन पांचों सीटों का चुनावी इतिहास

बांका, धोरैया, अमरपुर, कटोरिया और बेलहर — का चुनावी इतिहास प्रतिस्पर्धात्मक रहा है. बांका सीट पर 2000 से लेकर 2020 तक राम नारायण मंडल (BJP) की मजबूत पकड़ रही, जबकि धोरैया (SC आरक्षित) पर लगातार भूदेव चौधरी (RJD) जीतते आ रहे हैं. अमरपुर सीट पर लंबे समय तक जनार्दन मांझी (BJP) ने कब्जा बनाए रखा, लेकिन 2020 में जयंत राज (JD(U)) ने जीत हासिल की, कटोरिया (ST आरक्षित) पर पहले RJD और BJP के बीच मुकाबला देखने को मिला, 2020 में डॉ. निक्की हेम्ब्रम (BJP) विजेता बनी. बेलहर सीट पर भी RJD और JD(U) के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा रही, जिसमें 2020 में मनोज यादव (JD(U)) ने जीत दर्ज की. कुल मिलाकर ये पांचों सीटें बिहार की राजनीति में जातीय, सामाजिक और दलगत समीकरणों के आधार पर हमेशा महत्वपूर्ण रही हैं.

किसका पलड़ा होगा भरी इस बार

इन पांचों विधानसभा सीटों पर
बांका और कटोरिया में भाजपा की पकड़ मजबूत मानी जाती है, लेकिन राजद और जेडी(यू) भी चुनौती दे सकती हैं.
धोरैया पर बहुत समय से राजद का दबदबा कायम है.
अमरपुर और बेलहर में राजद और जेडी(यू) दोनों के बराबर का पलड़ा हो सकता है.

कुल मिलाकर अगर भाजपा और जेडीयू गठबंधन अपने पुराने वोट बैंक को बनाए रखना है. तो इन सीटों पर उनका पलड़ा भारी हो सकता है. लेकिन, राजद भी अपनी मजबूत पकड़ के कारण किसी भी सीट पर अप्रत्याशित जीत हासिल करने की चुनौती रख सकता है.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

बांका
2015
विजेता उम्मीदवार – राम नारायण मंडल (BJP) को 52,379 मत मिले, वही दूसरी ओर जफरुल हुड्डा (RJD) को 48,649 मत मिले, जीत का मार्जिन 3,730 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 38.36% और रनर-अप का 35.63% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार – राम नारायण मंडल (BJP) को 69,762 मत मिले, वही दूसरी ओर जावेद इकबाल अंसारी (RJD) को 52,934 मत मिले, जीत का मार्जिन 16,828 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 43.80% और रनर-अप का 33.24% रहा

अमरपुर
2015
विजेता उम्मीदवार – जनार्दन मांझी (JD(U)) को 73,707 मत मिले, वही दूसरी ओर मृणाल शेखर (BJP) को 61,934 मत मिले, जीत का मार्जिन 11,773 वोट रहा,लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 47.89% और रनर-अप का 40.24% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार – जयंत राज (JD(U)) को 54,308 मत मिले, वही दूसरी ओर जितेंद्र सिंह (INC) को 51,194 मत मिले, जीत का मार्जिन 3,114 वोट रहा,लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 33.13% और रनर-अप का 31.23% रहा

धौरैया
2015
विजेता उम्मीदवार–मनीष कुमार (JD(U)) को 68,858 मत मिले, वही दूसरी ओर भुदेव चौधरी (RLSP/BLSP) को 44,704 मत मिले,जीत का मार्जिन 24,154 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 44.41% और रनर-अप का 28.83% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार–भुदेव चौधरी (RJD) को 79,324 मत मिले, वही दूसरी ओर मनीष कुमार (JD(U)) को 76,264 मत मिले, जीत का मार्जिन 3,060 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 43.86% और रनर-अप का 42.17% रहा

कटोरिया (ST)
2015
विजेता उम्मीदवार–स्वीटी सीमा हेम्ब्रम (RJD) को 54,760 मत मिले, वही दूसरी ओर निक्की हेम्ब्रम (BJP) को 44,423 मत मिले, जीत का मार्जिन 10,337 वोट रहा,लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 41.35% और रनर-अप का 33.55% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार–डॉ. निक्की हेम्ब्रम (BJP) को 74,785 मत मिले, वही दूसरी ओर स्वीटी सीमा हेम्ब्रम (RJD) को 68,364 मत मिले, जीत का मार्जिन 6,421 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 47.01% और रनर-अप का 42.98% रहा

बेलहर

2015
विजेता उम्मीदवार–गिरिधारी यादव (JD(U)) को 70,348 मत मिले, वही दूसरी ओर मनोज यादव (BJP) को 54,157 मत मिले, जीत का मार्जिन 16,191 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 44.59% और रनर-अप का 34.32% रहा

2020
विजेता उम्मीदवार–मनोज यादव (JD(U)) को 73,589 मत मिले, वही दूसरी ओर रामदेव यादव (RJD) को 71,116 मत मिले, जीत का मार्जिन 2,473 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 40.16% और रनर-अप का 38.81% रहा

यहां का चुनावी विश्लेषण यह दर्शाता है कि, यह क्षेत्र बिहार की राजनीति में हमेशा ही निर्णायक भूमिका निभाती आ रही है. कुल मिलाकर इन सभी सीटों पर भाजपा और जेडीयू गठबंधन तथा राजद के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, और जीत किसी भी दल के लिए मुश्किल से पूर्वानुमानित हो सकती है। अब निर्णय जनता के हाथ में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *