Crew 2 : पिछले ही साल करीना कपूर , कृति सेनन और तबू की फिल्म क्रू ने थिएटर्स में काफी कमाई की थी. क्युकी दर्शको को फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई थी फिल्म के रीलीज़ और दर्शको के मन में राज करने के बाद काफी समय से दर्शक फिल्म के अगले पार्ट की डिमांड कर रहे थे और अब मेकर्स ने फैंस की इस डिमांड को सुन लिया है. आइये जानते है क्रू क्व अगले पार्ट की सारी जानकारी।
एक बार फिर परदे पर सुपरहिट तिगड़ी
2024 में रीलीज़ हुई फिल्म क्रू में करीना कपूर , कीर्ति सेनन और तबू की तिगड़ी को लोगों ने काफी प्यार दिया था इतना ही नहीं फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई भी की थी. फैंस के लगातार डिमांड के बाद मेकर्स इसके दूसरे पार्ट की प्लानिंग कर रहे है. एकता कपूर और रिया कपूर की इस फिल्म के लिए उन्होंने करीना कपूर के रोल के लिए फाइनल कर दिया है.
पिंकविला की रिपोर्ट के हिसाब से , क्रू फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म आने की पूरी आसा है. रिपोर्ट्स ने यह दवा किया की लम्बे समय तक फिल्ममेकर्स इसके अगले पार्ट की स्टोरी को लेकर चर्चा कर रहे थे. और अब जा कर उन्होंने क्रू 2 की कहानी फाइनल कर ली है.
क्रू 2 से कट जायेगा कीर्ति सेनन और तबू का पत्ता ?
रिपोट्स के मुताबिक एकता कपूर और रिया कपूर की फिल्म क्रू 2 में करीना कपूर ने काम करने के लिए हाँ बोल दी है. लेकिन अब तक फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है. फैंस भी एहि चाहते की क्रू फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ने के लिए ओरिजिनल स्टारकास्ट का ही साथ होना चाहिए। लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है की फ्रेंचाइजी ने इस बार 3 A लिस्ट एक्ट्रेस की फिल्म में शामिल करने का फैसला किया है. पहली तो करीना कपूर है लेकिन बाकी दो एक्ट्रेस के राज से अभी तक पर्दा नहीं उठा है.
बात करें करीना कपूर की तो उन्होंने फिलहाल इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए अपनी हामी भरी है लेकिन उन्होंने अभी तक ये फिल्म साइन नहीं किया है. बेबो स्क्रीनप्ले का वेट कर रही हैं और पूरी स्क्रिप्ट जानने के बाद ही वो अपना फाइनल डिसिजन लेंगी.