Winter Immunity Tips: सर्दियों का मौसम आपके लिए ठंड और आराम तो लेकर आता है . लेकिन इसके साथ ही यह बीमारियों का खतरा भी बड़ा देता है . जैसे ही मौसम बदलता है , सर्दी -जुखाम , खांसी, फ्लू और वायरल इन्फेक्शन तेजी से फैलने लगते हैं. ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक
क्षमता यानि इम्युनिटी मजबूत रखना सबसे जरुरी हैं . यदि आप पहले से कुछ उपाय अपनाना शुरू कर दे तो ठंड में बीमारियों से आसानी से बच सकते हैं . आइये जानते हैं सर्दियों से पहले अपनाने लायक कुछ खास टिप्स .
टिपस
साफ-सफाई रखें प्राथमिकता पर
सर्दियों में इन्फेक्शन फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहता हैं. ऐसे में बार – बार हाथ धोना , साफ कपड़े पहनना और भीड़ में मास्क का इस्तेमाल करना शरीर को सक्रमण से बचा सकता हैं .
हल्दी वाला दूध पिएं
अगर आप रोजाना हल्दी का दूध नहीं पीते हैं तो सर्दी आने से पहले हल्दी का दूध पीना शुरू कर दे . हल्दी के दूध में सूजन कम करने और इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता होती हैं . ऐसे में रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से शरीर अंदर से गर्म रहता हैं . साथ ही यह कफ और गले की खराश से राहत देता हैं .
गुनगुना पानी है रामबाण
गुनगुना पानी पीने से गले की सूजन और खराश में आराम मिलता हैं . अब धीरे धीरे मौसम में बदलाव हो रहा हैं तो आप रोज सुबहे उठकर हल्का गुनगुना पानी पीना भी शुरू कर सकते हैं . दिन भर कम से कम 2 से 3 गिलास गुनगुना पानी पीना खासकर सुबहे उठकर और भोजन के बाद सर्दियों में पीने से सक्रमण बचा जा सकता हैं .
पर्याप्त नींद लें
मौसम के बदलाव से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है. वही नींद शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेने से शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है. वहीं थकावट और तनाव इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं, इसलिए पर्याप्त नींद लें और आराम करें.
काली मिर्च और लहसुन का सेवन करें
मौसम के बदलाव के साथ ही आप काली मिर्च और लहसुन का सेवन करना भी शुरू कर सकते हैं. इसके लिए काली मिर्च और भुने हुए लहसुन में शहद मिलाकर ले सकते हैं. इसे लेने से शरीर अंदर से गर्म रहता है और ठंड से आसानी से प्रभावित नहीं होता है. इसे दिन में एक बार सेवन करने से संक्रमण का खतरा कम होता है.
नियमित व्यायाम है जरूरी
वहीं हफ्ते में कम से कम तीन से चार दिन हल्की दौड़, वॉक या योग करने से शरीर मजबूत रहता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. इम्यून सिस्टम को सक्रिय रखता है. नियमित व्यायाम करना बीमारियों से बचने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है.