पंचमी से दशहरा तक दुर्गा पूजा की पूरी टाइमलाइन, सभी रस्मों की लिस्ट

Durga Puja in Hindi: दुर्गा पूजा उत्‍सव अश्विन शुक्‍ल पंचमी से यानी कि नवरात्रि के पांचवे दिन से शुरू होता है. सबसे पहले कलश स्‍थापना होती है और फिर उसके दशहरे के दिन तक रोजाना विशेष पूजा-अर्चना होती है, कई रस्‍में निभाई जाती हैं. देश के कई राज्‍यों में दुर्गा पूजा सबसे बड़ा उत्‍सव होता है. इसमें पश्चिम बंगाल प्रमुख है. वहीं ओडिशा, असम, त्रिपुरा, बिहार और झारखंड में भी दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. शारदीय नवरात्रि पर्व अश्विन शुक्‍ल प्रतिपदा से शुरू होता है लेकिन दुर्गा पूजा पंचमी तिथि से शुरू होता है और दहशरा तक चलता है.

पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का पूजा कैलेंडर (Durga Puja Five Days Schdule 2025)

षष्ठी तिथि (28 सितंबर 2025)- कल्पारम्भ, अकाल बोधन, आमंत्रण और अधिवास

सप्तमी तिथि (29 सितंबर 2025)- कोलाबौ पूजा

महा अष्टमी (30 सितंबर 2025)- भोग-आरती, संधि पूजा

महा नवमी (1 अक्टूबर 2025)- महा नवमी पूजा, दुर्गा बलिदान और नवमी होम

दशमी तिथि (2 अक्टूबर 2025)- सिंदूर खेला, दुर्गा विसर्जन, रावण दहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *