Biggest Ramlila Of UP: जब भी हम भारत की संस्कृति की बात करते है तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश का नाम हमारे मन में सबसे पहले आता है , यह राज्ये सदियों से भारतीय मूल्यों का रक्षक बना हुआ है और यहाँ की विरशत का सबसे शानदार उद्धरण है रामलीला का मंचन . हर साल छोटे शहरों से लेकर बड़े महानगरों तक भगवन राम की कहानी रामलीला के रूप में लोगो को सुनाई और दिखाई जाती है . लेकिन इनमे से एक रामलीला सबसे अलग है क्योकि यह सबसे भव्य है . आइये जानते है उत्तर प्रदेश के कौन से जिले में सबसे बड़ी रामलीला का आयोजन किया जाता है .
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी रामलीला
अगर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी रामलीला की बात तोह यह अयोधया में आयोजित की जाती है . अयोधया भगवन राम का जन्म स्थान है . यहाँ पर पवित्र सूरये नदी के किनारे राम कथा जैसी बड़ी खुली जगह पर हर साल रामलीला का आयोजन किया जाता है . यहाँ पर हजारो या लाखो लोग नहीं बल्कि करोड़ो लोग शामिल होते है . यहाँ पर रामलीला का मंचन इतना भव्य किया जाता है की लोग आध्यात्मिकता में लगभग खो से जाते है .
120 फीट ऊंचे मंच
यहाँ की रामलीला की खास बात यह है की यह काफी भव्य आयोजित की जाती है . यहाँ का मंच 120 फीट तक ऊचा बनाया जाता है . इतना ही नहीं बल्कि दर्शक को एक शानदार अनुभव देने के लिए 3D प्रोजेक्शन मैपिंग , एडवांस्ड लाइटिंग और शानदार साउंड सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक का इत्सेमाल किया जाता है . पारम्परिक कथा वचन के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल इस माहौल को और भी खूबसुरत बना देता है .
पूरे भारत में लाइव प्रसारण
यहां पर यह सिर्फ एक स्थानीय त्यौहार नहीं है. बल्कि उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग की मदद से अयोध्या की रामलीला का दूरदर्शन और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण किया जाता है. देश विदेश से बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखते हैं.
फिल्मी रामलीला के नाम से मशहूर
अयोध्या की रामलीला को फिल्मी रामलीला के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बॉलीवुड और टेलीविजन के कई लोकप्रिय कलाकार राम, सीता, लक्ष्मण, रावण और बाकी मुख्य पात्रों की भूमिका निभाते हैं. इससे दूर-दूर से लोग आकर्षित होते हैं और रामलीला को देखने के लिए आते हैं.
अयोध्या की रामलीला एक ऐसा अनुभव है जो भारत की प्राचीन परंपराओं को अपने अंदर समेटे हुए हैं. यह अपनी भव्यता और आध्यात्मिकता की वजह से उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और सबसे प्रसिद्ध रामलीला बनी हुई है. हर साल यहां की भव्यता और बड़ी होती जाती है और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है.