स्वाद में लाजवाब, सेहत में बेमिसाल – शकरकंद खाने के चौंकाने वाले फायदे

Shakarkandi Ke Fayde: अमेरिकन लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, जो नियमित रूप से शकरकंद से बने एक्सट्रैक्ट खाते हैं, उनकी याददाश्त बेहतर होती है. यानी यह सब्जी न सिर्फ शरीर, बल्कि दिमाग को भी फायदा पहुंचा सकती है। साथ ही, यह आंतों की सफाई में भी मदद करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती

सुबह की ये 5 आदतें आपके बाल की चमक को कर सकती हैं चार गुना

बात करें नारंगी रंग वाली शकरकंद की, तो इसमें विटामिन ए का स्रोत बीटा कैरोटीन काफी ज्यादा होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा को निखारने और बच्चों की ग्रोथ में मदद करता है. दूसरी तरफ जामुनी शकरकंद में एंथोसायनिन नाम का तत्व होता है, जो शरीर के अंदर मौजूद गंदगी यानी फ्री रेडिकल्स को साफ करता है. यह दिल की बीमारियों, कैंसर, और मधुमेह जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में मदद करता है. शकरकंद खाने से दिमाग भी तेज होता है.

यददाश्त बेहतर होती है

अमेरिकन लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, जो नियमित रूप से शकरकंद से बने एक्सट्रैक्ट खाते हैं, उनकी याददाश्त बेहतर होती है. यानी यह सब्जी न सिर्फ शरीर, बल्कि दिमाग को भी फायदा पहुंचा सकती है. साथ ही, यह आंतों की सफाई में भी मदद करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है.

शकरकंद को लेकर बहुत से लोग मानते हैं कि पकाने से सब्जियों के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, लेकिन शकरकंद के साथ ऐसा नहीं है. कुछ तरीकों से पकाने पर इसमें मौजूद फायदेमंद तत्व और भी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। जैसे कि अगर शकरकंद को भूनकर खाया जाए, तो उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ जाते हैं. उबालने पर कुछ फाइबर और विटामिन बाहर निकल सकते हैं, लेकिन फिर भी यह सेहत के लिए अच्छा रहता है.. स्टीमिंग और माइक्रोवेव करने से भी शकरकंद के पोषक तत्वों में ज्यादा नुकसान नहीं होता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *