Prashant Kishore controversial posters: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है. इसी बीच राज्य की राजनीतिक में एक नया तूफान खड़ा हुआ है. राजधानी पटना की सड़कों पर जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ विवादित पोस्टर लगे दिखाई दिए जिससे सियासी पारा तेजी से बढ़ रहा है.
सूत्रों से पता चला कि पटना के कई मुख्य चौराहा बाजारों और दीवारों पर लगे इन पोस्टर्स में प्रशांत किशोर पर भ्रष्टाचार, जमीन घोटाले और शराब कारोबार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. एक पोस्टर में “चारा चोर से भी बड़ा चोर प्रशांत किशोर, जनता से चंदा के नाम पर ठगा पैसा, 32 करोड़ में खरीदी जमीन” लिखा गया है. वही दूसरे पोस्टर में उन्हें ‘वितरक शराब नेता’ कहा गया हैं.
हालांकि इन पोस्टर्स पर किसी राजनीतिक दल का आधिकारिक नाम तो नहीं छपा है. लेकिन, इन्हें जनतंत्र मोर्चा नमक समूह की ओर से लगाया जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषक इसे प्रशांत किशोर की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने की रणनीतिक बता रहे हैं. इससे पहले जेडीयू ने भी प्रशांत किशोर को ‘हवा का झोंका’ बताते हुए पोस्टर लगाया था.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है इन पोस्टर्स की तस्वीर और वीडियो, जहां प्रशांत किशोर के समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, वहीं विरोधी खेमा इसे सच का दिखाई देना कह रहा है. फिलहाल जन सुराज की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई हैं.