महागठबंधन में सीटों का बंटवारा फाइनल, जानें कितने सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस-आरजेडी

Mahagathbandhan Seat-sharing : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर आखिरकार सहमति बन गई है. लंबे समय से चली आ रही खींचतान और अटकलों पर विराम लगाते हुए गठबंधन के दलों ने सीटों का बंटवारा फाइनल कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार तय समझौते के तहत आरजेडी 130, कांग्रेस 58, भाकपा (माले) 27, वीआईपी 14, सीपीआई 6, सीपीएम 4, पशुपति पारस की लोजपा 2 और झारखंड मुक्ति मोर्चा 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगा.

2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने 144 सीटों और कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इस बार कांग्रेस ने 12 सीटों का और आरजेडी ने 14 सीटों का त्याग किया है. माले को इस बार सात सीटें ज्यादा मिली हैं. कांग्रेस लंबे समय से कहती रही थी कि गठबंधन की बड़ी पार्टी को ज्यादा त्याग करना चाहिए. आरजेडी ने कांग्रेस की इस बात को मानते हुए 130 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति दी. वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी 60 सीटों की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें 14 सीटें दी गई हैं. सूत्रों के अनुसार, हालांकि वह अब भी नाराज़ बताए जा रहे हैं, कांग्रेस का दावा है कि वह जल्द मान जाएंगे.

टिकट बंटवारे पर भी सहमति

कांग्रेस अपने परंपरागत सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी अगले दो-तीन दिनों में अपनी 36 सीटों की घोषणा कर देगी, जिनमें से 17 वर्तमान विधायकों की सीटें होंगी. कांग्रेस लगभग 19 प्रत्याशियों का चयन कर चुकी है, जिनके नामों की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है. आरजेडी में भी टिकट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है. इसका फैसला अगले तीन-चार दिनों में होने की उम्मीद है. उधर, एनडीए में भी सीटों को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है और जल्द ही वहां भी औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *