Bihar assembly election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में तेजी आ गई है. चुनाव आयोग आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 38 जिलों के कमिश्नर, आईजी,डीआइजी, डीएम और एसपी के साथ अहम बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में चुनावी तैयारी की समीक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग जल्दी फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेगी मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के करीब है. इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है सभी पार्टियों चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई है.