Bihar Election 2025 Dates: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जारी हो गई हैं. आज बिहार में CEC की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों के ऐलान के साथ मुख्य निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार (CEC) ने ये भी बताया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कुल 7.43 करोड़ मतदाता पंजीकृत है जिसमें से 3.92 करोड़ पुरुष मतदाताओं की संख्या है, और 3.50 करोड़ लगभग महिला मतदाताओं की संख्या है.
बिहार चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी
बिहार चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी। 17 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख रखी गई है। पहले चरण के लिए वोटिंग 6 नवंबर को होगी।पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग
बिहार चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पटना, वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, दरभंगा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर और मधेपुरा की 121 सीटों पर वोटिंग होगी।
बिहार चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी
बिहार चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। 20 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख रखी गई है। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी।
दूसरे चरण में 11 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर की 122 सीटों पर मतदान होगा।