कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट! सिर्फ 5 दिन में रचा नया इतिहास

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1′ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. वहीं मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के एक्शन सीन्स को खूब पसंद किया जा रहा है.

कांतारा चैप्टर 1’ मंडे टेस्ट में भी पास हो गई. इसके साथ ही फिल्म ने महज 5 दिनों में 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कास्ट को भी खूब प्यार मिल रहा है. हर दिन अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म ने 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 30.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. हालांकि पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. वीकेंड पर इस फिल्म ने 118 करोड़ की मोटी कमाई की थी. फिल्म ने भारत में अब तक 255.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 362.75 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया है.

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 5 दिनों में 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें पवन सिंह की ‘ओजी’, तेजा सज्जा की ‘मिराई’, कल्याणी प्रियदर्शन की ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’, अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ शामिल है. ‘ओजी’ ने अब तक 283.3 करोड़, ‘मिराई’ ने 143.25 करोड़, ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ ने 299.92 करोड़, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 157.7 करोड़ और ‘रेड 2’ ने 237.46 करोड़ की कमाई की है.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई

‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ सिनेमाघरों में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हुई. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अब तक दुनिया भर में 45.6 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ रोहित सर्राफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल लीड रोल में हैं. इसके साथ ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम लीड रोल में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *