Sherghati Vidhanshabha seat: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गया जिले की शेर घाटी विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है. AIMIM की राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यहां भव्य चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजद पर जमकर हमला बोला है, और अपनी पार्टी को गेम चेंजर के रूप में पेश किया है. 14 नवंबर को होने वाली वोटो की गिनती से पहले यह सीट चुनावी समीकरणों का केंद्र बन गई है. शेर घाटी विधानसभा सीट गया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. 1972 के परिसीमन में इस सीट को समाप्त कर दिया गया था लेकिन 2008 के परिसीमन के बाद यह दोबारा अस्तित्व में आई.
बात करें पिछले दो विधानसभा चुनाव की तो 2020 के विधानसभा चुनाव में शेरघाटी सीट पर बहुत कड़ा मुकाबला देखा गया था. राजद की मंजू अग्रवाल ने जदयू के दो बार के विधायक विनोद प्रसाद यादव को 16,690 वोटो के बड़े अंतर से हराकर जीत अपने नाम दर्ज की थी. वही 2015 में महागठबंधन के दौर में जदयू के विनोद प्रसाद यादव ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी उन्होंने हम के मुकेश कुमार यादव को केवल 4,834 वोटो के अंतर से हराया था.
मंगलवार को शेरघाटी बाजार स्थित रंगलाल उच्च विद्यालय के मैदान में AIMIM की भव्य चुनावी सभा आयोजित की गई थी. जिससे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, ओवैसी ने अपने भाषण में कई विवाद पर बयान दिए ओवैसी ने कहा वर्तमान राजद और उसकी सहयोगी पार्टियों में इतनी ताकत नहीं है, कि वह बीजेपी को रोक सके पिछली बार मैंने साफ कह दिया था कि कोई पार्टियों भाजपा को नहीं हरा सकती है. ओवैसी ने महागठबंधन के नेताओं को सलाह देते हुए कहा यदि आप सच में नरेंद्र मोदी की पार्टी को बिहार में मुख्यमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं, तो AIMIM से हाथ मिलाए अगर इस कमजोरी समझ गया तो जनता को फिर 5 साल जुल्म सहना पड़ेगा.
शेरघाटी विधानसभा सीट 2025 के बिहार चुनाव में सबसे दिलचस्प सीटों में से एक साबित हो सकती है. AIMIM की आक्रामक रणनीति मंजू अग्रवाल की RSS पृष्ठभूमि का विवाद और यादव मुस्लिम वोट बैंक का समीकरण, इस सीट को त्रिकोणीय मुकाबले में बदल सकता है. अब देखना यह होगा कि 14 नवंबर को वोटो की गिनती क्या तय करेगी?