Jan suraaj party: बिहार के सियासत में आज बड़ी उलट फेर देखने को मिल सकती है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी आज 9 अक्टूबर को अपने पहले 100 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी, और शायद इस लिस्ट में खुद पीके का नाम भी हो सकता है. सवाल यह है, कि क्या वह तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर से सीधी टक्कर लेने की हिम्मत दिखाएंगे?
चुनाव आयोग द्वारा 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा था, “9 अक्टूबर को जारी होने वाली लिस्ट सबको चौंका देगी और मेरा नाम भी होगा.” हालांकि उन्होंने सीट का नाम नहीं बताया, लेकिन राजनीतिक गलियारो में अटकलें तेज हो गई.
जन सुराज को प्रशांत किशोर तीसरा विकल्प बताकर पेश कर रहे है, न NDA के साथ, न महागठबंधन के साथ. अगर प्रशांत किशोर राघोपुर या करगहर जैसे सीट से उतरते हैं, तो बिहार चुनाव की तस्वीर ही बदल जाएगी. वही आज शाम तक पता चल जाएगा कि पीके किस सीट से लड़ेंगे.