तेजस्वी के रोजगार वादे पर मांझी का करारा प्रहार कहा, “गधे के सिर पर सींग नहीं उग सकता”

Bihar assembly election 2025: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव द्वारा महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के वादे पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षण और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जम कर निशाना साधा हैं.

असम दौरे पर गए मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट में लालू परिवार पर तीखा हमला करते हुए लिखा, “लालू परिवार की सत्ता के प्रति बौखलाहट देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि तेजस्वी यादव अपनी अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान करेंगे कि यदि बिहार में राजदा की सरकार बनी तो प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को चांद और मंगल ग्रह पर चार कटठे का फार्म हाउस दिया जाएगा.” मांझी ने अपने व्यंगात्मक लहजे को जारी रखते हुए आगे लिखा गधा चाहे कितने भी कोशिश कर ले उसके सिर पर सींग नहीं निकल सकता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *