Jan suraaj party: जन सुराज पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी में आंतरिक असंतोष उभर कर दिख रहा है. टिकट नहीं मिलने से नाराज कई कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की.
बनियापुर मशरख क्षेत्र की महिला कार्यकर्ता पुष्पा सिंह ने भावुक होकर कहा, मैं घर में नहीं बैठी रही अपना सारा सुख त्याग दिया और जन सुराज के लिए काम किया घर की बेटी बहु होकर भी मैंने हिम्मत जुटाई और 3 साल तक प्रशांत किशोर का साथ देती रही, जब वह पैदल चले तो मैं भी उनके साथ चल पड़ी, लेकिन आज मेरे साथ अन्याय हुआ है. पुष्पा सिंह ने आरोप लगाया की टिकट उन लोगों को दिया गया, जो क्षेत्र में घूमे तक नहीं और जिन्हें जनता पसंद भी नहीं करती. उन्होंने कहा कि उम्मीदवार बनने की पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद उनका नाम घोषित नहीं किया गया.
वहीं दूसरी तरफ प्रशांत किशोर को एक और झटका लगा, बीजेपी सांसद डॉ संजय जयसवाल की ओर से दायर 125 करोड़ रुपए के मानहानि केस में गुरुवार को बेतिया के सब जज–1 की अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने मानहानि का मामला स्वीकार कर लिया है, और प्रशांत किशोर को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने विशेष दूत के माध्यम से उन्हें समन भेजने का आदेश भी दिया है. सांसद की ओर से दाखिल मैंडेटरी इंजेक्शन पिटीशन पर भी अदालत ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है. चुनाव नजदीक आने के साथ जन सुराज के लिए यह दोनों मोर्चे चुनौती पूर्ण साबित हो सकते हैं.