भोजपुरी स्टार पवन सिंह का पारिवारिक विवाद बना चुनावी मुद्दा…!

Pawan Singh & jyoti singh: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह का निजी जीवन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक मोड़ ले रहा है. उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की, इसके बाद अटकलें तेज हो गई है, कि वह पवन के खिलाफ ही चुनाव मैदान में उतर सकती हैं.

ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से मिलकर अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा, मेरे साथ अन्याय हुआ है अब आप ही मुझे इंसाफ दिला सकते हैं. जवाब में प्रशांत किशोर ने आश्वासन दिया, कि आपके अन्याय का बदला लिया जाएगा. यह मुलाकात उस समय हुई जब बीजेपी से जुड़े पवन सिंह विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं.

ज्योति सिंह का आरोप है कि पवन सिंह उन्हें पत्नी के रूप में सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं कर रहे. उन्होंने स्पष्ट कहा था अगर पवन मुझे पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो मैं चुनाव नहीं लडूंगी. वही पवन सिंह का कहना है, कि ज्योति चुनाव टिकट के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन टिकट दिलवाने उनके बस में नहीं है.

यह विवाद पवन सिंह की चुनावी संभावनाओं के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है. केंद्र सरकार से Y+ श्रेणी की सुरक्षा पा चुके पवन सिंह की स्टार पावर पर असर पड़ सकता है. खासकर महिला मतदाताओं के बीच अगर ज्योति सिंह जन सुराज से चुनाव लड़ती है. तो यह पारिवारिक मामला सीधे मत पेटी तक पहुंच जाएगा बिहार की राजनीति में यह अनोखा मोड़ दिखता है, कि कैसे किसी के निजी विवाद सार्वजनिक चुनावी मुद्दे बन सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *