कांग्रेस की 243 सीटों पर लड़ने की तैयारी, दिल्ली में खड़गे आवास पर हाईलेवल बैठक जारी

bihar chunav : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अब राज्य की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। पार्टी ने जिलों के वरिष्ठ नेताओं से उनकी-उनकी विधानसभा सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नाम मांगे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हाईलेवल बैठक

इस बीच, दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हाईलेवल बैठक जारी है। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, शकील अहमद, राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू और नासिर हुसैन सहित कई शीर्ष नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक बिहार में सीट बंटवारे और महागठबंधन की रणनीति को लेकर हो रही है। कांग्रेस ने अपने सभी प्रमुख नेताओं को फिलहाल दिल्ली में ही रुकने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर महागठबंधन में सीटों को लेकर सहमति नहीं बनती है, तो पार्टी स्वतंत्र रूप से सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *