Bihar assembly election 2025: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को एक अहम घोषणा करते हुए, कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगे उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 150 से कम सीटें हासिल करना उनके लिए हार के सम्मान होगा.
प्रशांत किशोर ने अपने फैसले को लेकर कहा, नहीं मैं चुनाव नहीं लडूंगा, पार्टी ने यह फैसला लिया है कि मेरे पास जो पहले से कम है अगर इसी को मैं पूरी तरह से करूं तो यही बहुत है. उन्होंने आगे कहा, अगर मैं चुनाव लड़ने जाऊंगा तो दो चार दिन का नुकसान होगा, मैं जो अभी काम कर रहा हूं वह करता रहूंगा प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार और संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान केंद्रित करना उनकी प्राथमिकता है.
प्रशांत किशोर ने बिहार के भविष्य को लेकर अपनी विजन साझा करते हुए कहा अगर हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हमें बिहार को बदलने और इस देश के 10 सबसे उन्नत राज्यों में शुमार कराने का जनादेश मिलेगा.