Bihar assembly election 2025: बिहार विधान सभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है आज से 16 दिन बाद 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी फिर 11 नवंबर को दूसरे फेज की 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। एनडीए में कौन से घटक दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे साफ हो गया हैं, लेकिन महागठबंधन में नॉमिनेशन खत्म होने के बाद भी ऑफिशल डाटा जारी नहीं किया है, कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
किस गठबंधन में कौन कौन हैं
NDA: BJP, JDU, LJP(R), HAM, RLM
महागठबंधन: RJD, Congress, CPI, CPI-M, CPI-ML, VIP, IIP
सीट शेयरिंग में NDA क्लियर, महागठबंधन में कन्फ्यूजन
चुनाव के ऐलान के 6 दिन बाद 12 अक्टूबर की शाम NDA ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया। BJP-JDU को 101-101, चिराग की LJP(R) को 29, जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा के RLM को 6-6 सीटें मिलीं।
JDU ने 15 अक्टूबर को 57 और 16 अक्टूबर को 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा ने 14 और 15 अक्टूबर को 3 लिस्ट जारी कर सभी 101 सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 14 अक्टूबर की शाम अपने सभी 6 प्रत्याशियों को सिंबल बांट दिए। चिराग
पासवान ने 15 और 16 अक्टूबर को दो लिस्ट जारी कर अपने सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए। उपेंद्र कुशवाहा ने भी 15 और 16 अक्टूबर को सभी 6 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया।
महागठबंधन में नॉमिनेशन खत्म होने के बाद भी सीट शेयरिंग क्लियर नहीं था। नामांकन खत्म होने यानी 20 अक्टूबर की शाम तक क्लियर नहीं है। न किसी पार्टी ने मीडिया को सीट शेयरिंग का फॉर्मूला बताया है और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
RJD ने नामांकन के आखिरी दिन 143 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया। इसमें 5 सीटें ऐसी हैं, जिस पर कांग्रेस ने भी प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस ने 5 लिस्ट जारी कर 60 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।18 अक्टूबर को भाकपा माले ने 20 प्रत्याशियों का ऐलान किया। मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने 18 और 19 अक्टूबर को 2 लिस्ट जारी की, जिसमें कुल 15 प्रत्याशियों के नाम हैं। CPI-M ने 17 अक्टूबर को X पर एक पोस्टर जारी किया, जिसमें 4 प्रत्याशियों के नाम हैं। CPI के 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कुल मिलाकर देखें तो महागठबंधन बिना सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को सार्वजनिक किए चुनाव लड़ रहा है।
NDA ने हर सीट पर उतारा कैंडिडेट, महागठबंधन में 12 सीटों पर फ्रेंडली फाइट
NDA ने 242 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे और 1 पर नॉमिनेशन कैंसिल हुआ। NDA के सभी पांचों दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने हिस्से की तय सीटों पर नामांकन कर दिया है।सिर्फ मढ़ौरा सीट पर LJP(R) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन नाम में गलती होने के कारण रद्द हो गया है।महागठबंधन ने 243 सीटों पर 255 कैंडिडेट उतारे हैं, 12 सीटों पर आपसी टकराव होने हैं। महागठबंधन के घटक दलों ने 243 सीटों की तुलना में लगभग 255 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। 12 सीटों पर महागठबंधन में ही फ्रेंडली फाइट होने के आसार हैं।
RJD और कांग्रेस 6 सीटों पर आमने-सामने हैं। ये सीटें हैं- नरकटियागंज, वैशाली, कहलगांव, सिकंदरा, वारिसलीगंज और सुल्तानगंज।20 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी ने लालगंज से अपना नाम वापस ले लिया।
NDA में नीतीश का नेतृत्व, महागठबंधन में सीएम फेस पर खींचतान
NDA ने अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन सभी घटक दलों में एक राय है कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ रहे हैं। PM मोदी से लेकर अमित शाह, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा तक कह चुके हैं कि चुनाव में NDA का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे। वही दूसरी ओर महागठबंधन में तेजस्वी खुद को सीएम फेस बता रहे, लेकिन किसी की रजामंदी नहीं हैं। कांग्रेस न तेजस्वी को सीएम फेस बता रही है और न ही उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह रही है। सीएम फेस के सवाल पर भी सीधा जवाब नहीं दिया जा रहा है।
अमित शाह ने NDA में बागियों को संभाला, महागठबंधन में बातचीत ठप
अमित शाह ने खुद किया डैमेज कंट्रोल, सीट बंटवारे के ऐलान के बाद देर रात सीएम नीतीश कुमार की नाराज होने की खबरें आई जेडीयू बीजेपी के बड़े नेताओं ने तुरंत बैठक की, रात भर में सब क्लियर कर लिया गया अगली सुबह सब कुछ ठीक हो गया। वही जीतन राम मांझी ने X पर पोस्ट किया, माना की हमें कम सीट मिली है हमारे कार्यकर्ता का मनोबल कमजोर हुआ है, इसका मतलब यह नहीं कि हम बिहार को जंगल राज की ओर धकेले दे।15 अक्टूबर की सुबह नित्यानंद राय कुशवाहा को पटना से लेकर दिल्ली गए वहीं कुशवाहा और अमित शाह में बातचीत हुई। उसके बाद वह लौट आए और बोले सब बात हो गई है हम लोग एक जुट है। बीजेपी ने कुशवाहा को 6 सीटों के अलावा अपने कोटे में एक MLC सीट देने का वादा भी किया।
NDA ने प्रचार शुरू किया, महागठबंधन के बड़े नेता चुप
अमित शाह और नीतीश कुमार ने प्रचार शुरू कर दिया हैं। PM मोदी 24 अक्टूबर से अपनी चुनावी सभा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की गांव से करेंगे। इसके बाद वह उसी दिन बेगूसराय में भी सभा करेंगे।यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने पटना और सहरसा में चुनावी सभा की।इसके अलावा महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव भी सभा कर चुके हैं।
वही दूसरी ओर महागठबंधन के तेजस्वी-राहुल जैसे बड़े नेताओं ने अभी तक कोई सभा-रैली नहीं की।तेजस्वी यादव ने नामांकन भी किया तो उनके साथ महागठबंधन का कोई नेता नहीं दिखा।मुकेश सहनी छोटी-छोटी सभाएं अपने एरिया में कर रहे हैं। लेकिन अब तक गठबंधन का न सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ है और न ही कोई सभा।
NDA का जंगलराज-घुसपैठ का मुद्दा, महागठबंधन वोट चोरी भूला
दानापुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये दोनों दल (राजद-कांग्रेस) और इनकी सहयोगी पार्टियां बिहार में विकास बनाम बुर्के की शरारत कर रही हैं। बिना पहचान बताए घुसपैठियों से वोट लेकर यहां के मूल नागरिकों के अधिकारों की चोरी करना चाहते हैं, लेकिन अब नहीं होने दिया जाएगा।तरैया में अमित शाह ने कहा, लालू के जंगलराज में अपराध की इंडस्ट्री चलती थी, NDA सरकार में बिहार में मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहे हैं। राज्य में पलायन रुका है।
विपक्ष ने चुनाव के ऐलान से पहले वोट चोरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए। लेकिन चुनाव के ऐलान के बाद विपक्ष ऐसा लगता है कि भूल गया है। किसी पार्टी ने कोई चुनावी सभा नहीं की और न ही सरकार को घेरा। चुनाव के ऐलान के 14 दिनों में तेजस्वी यादव सिर्फ एक बार 9 अक्टूबर को मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, बिहार में हमारी सरकार आएगी तो सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय होगा। हम जो बोलते हैं, वो करते हैं।
वोटिंग से 16 दिन पहले की तस्वीर साफ है। NDA ने सीट बंटवारे से लेकर उम्मीदवार तक सबकुछ क्लियर कर दिया है। अमित शाह खुद डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। PM मोदी समेत बड़े नेता प्रचार में उतर गए हैं।
दूसरी तरफ महागठबंधन में सीट शेयरिंग से लेकर सीएम फेस तक कुछ क्लियर नहीं है।ऐसे में सवाल यह है कि क्या महागठबंधन 16 दिनों में अपनी तस्वीर क्लियर कर पाएगी या नहीं?