Chirag paswan on CM Face: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार का मुख्यमंत्री बनने की अपनी व्यक्तिगत इच्छा जाहिर की उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके भीतर आकांक्षा है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में खुद को सीएम पद का उम्मीदवार नहीं कह सकते. चिराग पासवान ने दोहराया कि वर्तमान में एनडीए का चेहरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है.
चिराग पासवान ने भविष्य की राजनीति पर भरोसा जताते हुए कहा, की उन्हें सब कुछ आज नहीं चाहिए और उनका विश्वास स्थिरता में है. उन्होंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन के साथ अगली बार चुनाव लड़ने की बात कही…
पार्टी के भाजपा में विलय के सवाल पर चिराग पासवान ने साफ इनकार कर दिया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चाहते हैं कि वह अपनी पार्टी का नेतृत्व करें और उनकी पार्टी की देश भर में उपस्थिति है, इसलिए विलय का कोई प्रश्न ही नहीं उठाता.
खुद को किंग मेकर कहे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान के समय पार्टी गठबंधन में नहीं थी लेकिन आज उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है ऐसे में उनकी पार्टी की जितनी भी सीटें आएंगी वह सभी एनडीए की सरकार बनाने में सहायक होगी.
चिराग पासवान ने बताया कि उनके लिए M का मतलब महिलाएं और Y का मतलब युवा है. MY समीकरण को स्पष्ट करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वह जाति या धर्म को नहीं देखे बल्कि इन दोनों वर्गो को आगे रखकर सोचते हैं.