First phase voting live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण का मतदान जारी है शाम 5 बजे तक 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्र में 60.18% मतदान दर्ज किए गए। भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए काफी व्यवस्था की है। शाम 5 बजे तक कुल 60.18% वोटिंग हुई है।
प्रथम चरण में मतदान करने वाले 18 जिलों में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, और बक्सर, शामिल है।
मधेपुरा- 65.74%, सहरसा- 62.67%, दरभंगा- 58.38%, मुजफ्फरपुर- 65.23%, गोपालगंज- 64.96%, सीवान- 57.41%, सारण- 60.90%, वैशाली- 59.45%, समस्तीपुर- 66.65%, बेगूसराय- 67.32%, खगड़िया- 60.65%, मुंगेर- 54.90%, लखीसराय- 62.76%, शेखपुरा- 52.36%, नालंदा- 57.58%, पटना- 55.02%, भोजपुर- 53.24%, बक्सर – 55.10%
शाम तक अंतिम मतदान आंकड़े सामने आयेंगे, जो बिहार की राजनीति का भविष्य तय करेंगे।