Bihar assembly election 2025: राजधानी दिल्ली में लाल किले के नजदीक हुए बॉम्ब ब्लास्ट के बाद बिहार पुलिस ने सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी कर दी है। ADG ने सभी जिलों में चेकिंग बढ़ाने की निर्देश जारी कर दिए हैं। दिल्ली में हुए धमाके में 8 से अधिक लोगों की जान चली गई, इस घटना को देखते हुए बिहार में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है।
मंगलवार यानी 11 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान होने वाले हैं, राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर। और वही 14 नवंबर को मतगणना के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस बम ब्लास्ट के बाद भारत नेपाल सीमा को 11 नवंबर की रात तक सील कर दिया गया हालांकि नेपाल में रहने वाले बिहार वासियों को आने की अनुमति दी जा रही है।
कहां कहां होगा मतदान
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर इन 20 जिलों में 101 सामान्य सीटें हैं जबकि 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
चुनावी आंकड़े क्या कहते है
इस चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें से 1165 पुरुष 136 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल है। राज्य की 3.70 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। 1.95 करोड़ पुरुष 1.74 करोड़ महिला, 4.04 लाख दिव्यांग और 63,373 सर्विस वोटर।
कौन बड़े दिग्गज है चुनावी मैदान पर
दूसरे चरण में 12 मंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और एक प्रसिद्ध शूटर भी चुनाव लड़ रहे हैं। तीन सीटों पर बाहुबली या उनके परिवार के सदस्य चुनावी मैदान में है वही 7 सीटों पर बड़े नेताओं के परिवार के लोग अपनी किस्मत रहे हैं।
चुनाव आयोग की तैयारी
शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए 1.25 लाख से अधिक कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात है सभी मतदान केदो पर हथियारबन जवान मौजूद होंगे। EVM और VVPAT मशीनों का मॉक ड्रिल पूरा कर लिया गया है। फर्स्ट लेवल चेकिंग के बाद सभी मशीनों को GPS ट्रैकिंग के साथ स्ट्रांग रूम में रखा गया है। हर स्ट्रांग रूम में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है जिसमें केंद्रीय बल, बिहार पुलिस और स्थानीय प्रशासन शामिल है।
प्रमुख पार्टियों का चुनावी समीकरण
NDA गठबंधन में BJP 53, JDU 44, HAM 6, LJP(R) 15 और RLM 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वही महागठबंधन में RJD 71, CONGRESS 37, VIP 8, और लेफ्ट 11 सीटों पर मैदान में है। इसके अलावा जनसुराज पार्टी 120 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है।