ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान….बिहार के विकास को 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Bihar budget 2026 : बिहार सरकार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वित्त वर्ष के 3.16 लाख करोड़ रुपये के बजट की तुलना में काफ़ी बड़ा है।

14.9 प्रतिशत रहेगी बिहार की आर्थिक वृद्धि दर

अपने 12 मिनट के बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में बिहार के बजट के आकार में लगातार वृद्धि हुई है, जो राज्य की आर्थिक मजबूती और विकास की दिशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान के मंत्र के साथ बिहार तेज़ी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2025-26 में बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

विकसित राज्यों की श्रेणी में बिहार को लाना बजट का लक्ष्य

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि 2026-27 के बजट का लक्ष्य बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का है. इसके लिए सरकार का उद्देश्य राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, कृषि रोड मैप के ज़रिये किसानों को नई योजनाओं और संसाधनों का लाभ, उद्योग क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये के निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की योजना के साथ साथ राज्य में 5 नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण और गरीबों के लिए आवास योजनाओं पर विशेष ज़ोर दिया गया है.

 किस विभाग को कितनी राशि

  • शिक्षा एवं उच्च शिक्षा: ₹ 68,216.95 करोड़
  • ग्रामीण विकास: ₹ 23,701.18 करोड़
  • स्वास्थ्य: ₹ 21,270.40 करोड़
  • गृह विभाग (पुलिस एवं प्रशासन): ₹ 20,132.87 करोड़
  • ऊर्जा विभाग: ₹ 18,737.06 करोड़
  • सड़क निर्माण (ग्रामीण व शहरी): ₹ 18,716.97 करोड़
  • कल्याणकारी विभाग: ₹ 13,202.38 करोड़
  • अनुसूचित जाति (SC): ₹ 19,603.02 करोड़
  • अनुसूचित जनजाति (ST): ₹ 1,648.42 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *