अबकी बार बिहार में किसकी सरकार… नीतीश फिर बनेंगे मुख्यमंत्री या फिर पूरी होगी तेजस्वी की मंशा !

Bihar exit poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद हो कर दिया। इससे पहले बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 121 सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 65 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज की गई थी। दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं के रुझान पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यही चरण बिहार के सत्ता समीकरण को तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

बिहार में किसकी बन रही सरकार

वर्तमान में बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार है। साल 2005 से अब तक हर विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले गठबंधन ने जीत दर्ज की है, सिवाय 2015 के, जब महागठबंधन ने सत्ता संभाली थी और तब जदयू (JDU) भी उसी गठबंधन का हिस्सा थी। इस बार मुकाबला फिर से सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि, चुनाव को बहुकोणीय बनाने की कोशिश में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम भी मैदान में हैं।

exit poll में किसकी सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। पहले चरण की तरह इस चरण में भी रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग देखने को मिली और मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में घरों से निकलकर वोट डाले। वोटिंग समाप्त होने के साथ ही अब राजनीतिक दलों और मतदाताओं की नजरें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *