Bihar politics : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी ने वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला पटना में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जहां प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर लगी मुहर
बैठक के दौरान आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा के बाद कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकमत से इसका समर्थन किया, जिसके बाद तेजस्वी यादव की नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लग गई।
क्यों लिया गया फैसला
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस फैसले के बाद तेजस्वी यादव संगठन और रणनीतिक फैसलों में राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका निभाएंगे। माना जा रहा है कि यह कदम बिहार विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली बड़ी हार को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।