Bihar Weather : फिलहाल ठंड से राहत नहीं..हल्की बारिश की भी संभावना

Bihar Weather Update : बिहार में ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों के लिए कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से 20 जनवरी के बाद ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है. पश्चिम और उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.

18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

इस बीच प्रदेश के 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों में भागलपुर जिले के सबौर में सबसे कम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया है. राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में सुबह के समय घना कुहासा देखने को मिला, जिससे दृश्यता प्रभावित रही. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से कुछ राहत मिली. बावजूद इसके, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें : दही-चूड़ा की थाली और बिहार का सियासी जायका…मकर संक्रांति भोज से क्या है तेज प्रताप यादव का राजनीतिक संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *